आज का मौसम 15 सितंबर: 20 राज्यों में 8 घंटे के अंदर मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट...
आज का मौसम 15 सितंबर 2026: मानसून की गतिविधि अब पहले के मुकाबले कमजोर पड़ रही है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने 20 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस दौरान 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधान रहें और जरूरी सावधानी बरतें। इस दौरान बिजली कड़कने का भी अनुमान है।
इन 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 15 सितंबर को देश के 22 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, छ्त्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यहां 60 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली(15 सितंबर- बौछारें पड़ने की चेतावनी): मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज यानी 15 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है। कल यानी 16 सितंबर को पारा गर्मी 2 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 17 सितंबर को भी हालात ऐसे ही रहेंगे।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश(15 सितंबर-आंधी की चेतावनी): गाजियाबाद, आगरा, मुजफ्फर नगर, मथुरा, मोरादाबाद, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, सीतापुर, सहारनपुर, गोंडा, बिजनौर, बस्ती, रामपुर और उन्नाव में बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। लखनऊ में आज यानी 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (15 सितंबर-बारिश का अलर्ट): सागर, नरसिंहपुर, मंडला, नर्मदापुरम, सिवनी, रतलाम, बैतूल, शहडोल, हरदा, खंडवा, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, आगर और देवास में तूफानी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, भोपाल में आज यानी 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान(15 सितंबर-मूसलाधार बारिश का अलर्ट): टोंक, करौली, पाली, दौसा, बाड़मेर, भरतपुर, कोटा, चुरू, सवाई माधोपुर, चित्तोड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर और उदयपुर में भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। जयपुर में आज यानी 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार(15 सितंबर- 17 जिलों में मूसलाधार बारिश): पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर सहित बिहार के 17 जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 15 सितंबर को इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में आज अधिकत तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
शहर अधिकतम तापमान (15 सितंबर) न्यूनतम तापमान (15 सितंबर)
दिल्ली 33°C 26°C
मुंबई 31°C 26°C
चेन्नई 32°C 27°C
कोलकाता 35°C 27°C
लखनऊ 33°C 26°C
पटना 33°C 27°C
रांची 29°C 22°C
भोपाल 29°C 23°C
जयपुर 30°C 25°C
शिमला 22°C 16°C
नैनीताल 23°C 17°C
गुजरात में आज कैसा रहेगा मौसम
गुजरात(15 सितंबर- 8 जिलों में रेड अलर्ट): मौसम विभाग ने अहमदाबाद, गांधीनगर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जामनगर और देवभूमि द्वारका के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गांधी में आज यानी 15 सितंबर को 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
अरुणाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
अरुणाचल(15 सितंबर- तूफानी बारिश का अलर्ट): कुरुंग कुमे, पूर्वी कामेंग, अपर सियांग, सियांग, दिबांग घाटी, लोअर दिबांग घाटी, लोहित, पापुम पारे, तिरप और लोंगडिंग जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस दौरान 60 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल सकती है। ईटानगर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
तमिलनाडु(15 सितंबर- भारी बारिश की चेतावनी): तिरुपत्तूर, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई, कृष्णगिरि, धर्मपुरी, इरोड, सलेम, नमक्कल, करूर, त्रिची, अरियालुर, पेरम्बलुर और कल्लाकुरिची जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 15 सितंबर को इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। चेन्नई में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।