Headlines
Loading...
मिर्जापुर द मूवी की बीना ने ऐसे शूट किए थे इंटिमेट सीन, बोलीं-सेट पर होते थे इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर...

मिर्जापुर द मूवी की बीना ने ऐसे शूट किए थे इंटिमेट सीन, बोलीं-सेट पर होते थे इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर...

आपने इंटिमेसी सीन के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप इंटिमेसी कोच या कोऑर्डिनेटर के बारे में जानते हैं? हिंदी फिल्मों में अब ऐसे कोच का चलन तेजी से बढ़ रहा है। हाल में रिलीज हुई फिल्म मिर्जापुर द मूवी में रसिका दुग्गल पर फिल्माए गए इंटिमेसी सीन को इन्हीं की निगरानी में शूट किया गया। 

एक्ट्रेस ने खुद सीन शूट करने की सहजता के बारे में बात की। रसिका ने बताया कि जैसे डांस के लिए डांस कोरियोग्राफर होते हैं। वैसे ही इंटिमेसी कोच ऐसे सीन करना एक्टर्स के लिए आसान बनाते हैं।

रसिका दुग्गल ने अपने इंटिमेट सीन पर की बात

ANI से बात करते हुए रसिका ने कहा कि इंटिमेसी सीन शूट करने के लिए अब हमारे पास इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर होते हैं, जो बहुत जरूरी हैं ताकि किसी के साथ भी किसी तरह की जबरदस्ती न हो और सभी बातों, परेशानियों का ठीक से ध्यान रखा जा सके। रसिका ने बताया कि ये वैसा ही है जिसे डांस सीक्वेंस के लिए कोरियोग्राफर होते हैं, एक्शन सीक्वेंस के लिए फाइट मास्टर। वैसे ही इंटिमेसी सीन के लिए कोऑर्डिनेटर होते हैं।

इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर के साथ होती है वर्कशॉप

रसिका ने आगे बताया कि पहले इंटिमेसी सीन के लिए वर्कशॉप होती हैं, जिससे ये समझा जा सके कि किस के लिए क्या कम्फ़र्टेबल और सहज है। साथ ही डायरेक्टर की मांग सीन को लेकर क्या है उसे किस तरह से पूरा किया जा सकता है।रसिका ने बताया कि इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर के साथ एक्टर्स अपनी परेशानियों के बारे में बात करते हैं। किस सीन को लेकर वो सजह नहीं है उसका ध्यान रखा जाता है। कोई भी असहजता होने पर इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर स्थिति को सहज बनाता है।

इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर का रोल

रसिका कहती हैं कि अगर कोई किसी सीन को शूट करने में सहज नहीं है तो इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर कोई दूसरा रास्ता निकालते हैं। ये आज के समय के लिए जरूरी और सही है। रसिका ने ये भी कहा कि एक्टर्स को पता होता है कि आज सेट पर क्या होने वाला है, तो वो क्लोज्ड सेट की मांग कर सकते हैं। इसका मतलब सेट पर सिर्फ उन्हीं लोगों को होना जो सीन के लिए जरूरी हों। पहले ये काम किसी भी एक शख्स का नहीं होता था और न ही एक्टर्स को पता था कि ये किसे जा कर बोला जाए। अब इसके लिए इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर हैं जिन्हें ये बोला जा सकता है।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें, मिर्जापुर द मूवी में रसिका दुग्गल पर इंटिमेट सीन फिल्माए गए हैं। फिल्म में उनके काम को सराहा जा रहा है। कहानी और एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस की तारीफ हो रही है। यही वजह है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ दो दिनों में करीब 58 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। आज रविवार को ये फिल्म धमाका करने वाली है।