Headlines
Loading...
वाराणसी के भाजपा व‍िधायकों ने अब तक क्‍या काम किया? चुनाव की आहट पर फाइलों में तलाश रहे अपना 'गुडवर्क'...

वाराणसी के भाजपा व‍िधायकों ने अब तक क्‍या काम किया? चुनाव की आहट पर फाइलों में तलाश रहे अपना 'गुडवर्क'...

वाराणसी, न्यूज। 2027 चुनावी साल है। 2022 से 2027 के बीच विधायकों ने जो किया उसका फैसला अब जनता को करना है। इन पांच साल में कब, कहां और कितना विकास कार्य हुआ इसका पूरा लेखाजोखा कई विधायकों के पास नहीं है। कुछ विधायकों ने मौखिक रूप से सरकारी महकमों से रिकार्ड भी मांगा है।

कई दफ्तरों के कर्मी तो माननीयों के गुडवर्क को कागजों में सहेजना शुरू भी कर चुके हैं। अब यही बुकलेट उनके गुडवर्क का खाका खीचने चाला है। जनता किससे संतुष्ट और किससे असंतुष्ट, यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन (एमएलएलैड़्स) वेबसाइट पर आठ विधायकों के पूरे कार्य आनलाइन हैं। चुनने के बाद से अब तक काशी के आठो विधायक ने कुल 1199 प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।

प्रस्ताव देने में कैंट विधायक आगे जबकि सेवापुरी के विधायक के कम प्रस्ताव दिखे। 1199 कार्यों में सबसे ज्यादा प्रस्ताव हाईमास्ट, असाध्य रोगों का इलाज, संपर्क मार्ग व पुलिया का है। चुनावी साल (2025-2026) में अपनी निधि का पूरा खजाना विधायकों ने जनता के लिए खोला। कुल 1199 का 42% यानी 503 कार्यों को मंजूरी भी इसी साल मिली।

18 वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से सात मार्च तक चुनावी प्रक्रिया चली। दस मार्च को जीत का प्रमाण पत्र लिया और कुछ विधायकों का पूरा साल यानी 2022-2023 खुशियां मनाने और बधाई देने में निकल गया। हालांकि चुनावी जीत के मुख्य सूत्रधार रहे कुछ सहयोगियों के गंभीर प्रस्ताव को विधायकों ने मंजूरी भी दी। विकास की असली इबारत माननीयों ने 2023-2024 में लिखनी शुरू की।

इस साल कुल 314 प्रस्ताव स्वीकृत हुए और संबंधित कार्यदायी संस्था जुट गई। इस साल सबसे ज्यादा 79 प्रस्ताव कैंट से जब 14 सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र का रहा। वर्ष 2024-2025 के कुल 334 प्रस्ताव में सबसे ज्यादा अजगरा से रहा। 2025-2026 चुनावी साल था और विधायकों ने 503 प्रस्तावों को मंजूरी दी। 119 प्रस्ताव कैंट से जबकि 32 प्रस्ताव शिवपुर से रहा। इस वर्ष यानी 2026-2027 में कुल 48 प्रस्ताव मंजूर हुए हैं। सबसे ज्यादा 15 रोहनिया से जबकि अजगरा व वाराणसी उत्तरी से पांच-पांच रहे। वाराणसी दक्षिणी के नौ और कैंट से 14 प्रस्ताव भेजे गए।

वित्तीय वर्ष 2023 - 2024

विधायक - स्थान - कुल प्रस्ताव - धनराशि (करोड़)

डा. अवधेश सिंह - पिंडरा - 25 - 2.67
त्रिभुवन राम - अजगरा - 47 - 5.80

अनिल राजभर - शिवपुर - 41 - 5.24
डा. सुनील पटेल - रोहनिया - 32 - 5.76

रविंद्र जायसवाल - वाराणसी उत्तरी - 47 - 3.85
डा. नीलकंठ तिवारी - वाराणसी दक्षिणी - 29 - 1.57

सौरभ श्रीवास्तव - कैंटोनमेंट - 79 - 4.51
नील रतन सिंह - सेवापुरी - 14 - 4.3
----------

वित्तीय वर्ष 2024 - 2025

विधायक - स्थान - कुल प्रस्ताव - धनराशि (करोड़)

डा. अवधेश सिंह - पिंडरा - 30 - 2.89
त्रिभुवन राम - अजगरा - 87 - 5.48
अनिल राजभर - शिवपुर - 69 - 7.49

डा. सुनील पटेल - रोहनिया - 43 - 4.94
रविंद्र जायसवाल - वाराणसी उत्तरी - 15 - 1.65

डा. नीलकंठ तिवारी - वाराणसी दक्षिणी - 32 - 2.53
सौरभ श्रीवास्तव - कैंटोनमेंट - 44 - 3.16

नील रतन सिंह - सेवापुरी - 14 - 3.60
-----------

वित्तीय वर्ष 2025 - 2026

विधायक - स्थान - कुल प्रस्ताव - धनराशि (करोड़)

डा. अवधेश सिंह - पिंडरा - 67 - 5.73
त्रिभुवन राम - अजगरा - 40 - 3.47

अनिल राजभर - शिवपुर - 32 - 5.07
डा. सुनील पटेल - रोहनिया - 50 - 4.64

रविंद्र जायसवाल - वाराणसी उत्तरी - 69 - 7.27
डा. नीलकंठ तिवारी - वाराणसी दक्षिणी - 87 - 12.41

सौरभ श्रीवास्तव - कैंटोनमेंट - 119 - 9.06
नील रतन सिंह - सेवापुरी - 39 - 6.99

--------------
वित्तीय वर्ष 2026 - 2027 (अपडेट मई तक)
विधायक - स्थान - कुल प्रस्ताव - धनराशि (करोड़)

डा. अवधेश सिंह - पिंडरा - 0 - 0

त्रिभुवन राम - अजगरा - 5 - .06
अनिल राजभर - शिवपुर - 0 - 0

डा. सुनील पटेल - रोहनिया - 15 - 2.80
रविंद्र जायसवाल -वाराणसी उत्तरी - 5 - .06

डा. नीलकंठ तिवारी -वाराणसी दक्षिणी-9 - .06
सौरभ श्रीवास्तव - कैंटोनमेंट - 14 - .83

नील रतन सिंह - सेवापुरी - 0 - 0