वाराणसी जिले के कमच्छा स्थित बटुक भैरव का हरियाली शृंगार का दर्शन आज हो रहा...
वाराणसी, न्यूज। वाराणसी के बाबा बटुक भैरव मंदिर, कमच्छा में हरियाली एवं जल विहार शृंगार छह सितंबर रविवार आज होगा। 51 किलो पंचमेवा से शृंगार के बाद 1008 बत्ती वाले दीपदान और सवा किलो कपूर से महाआरती की जाएगी।
सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में शनिवार को अस्सी घाट पर युवा कलाकार शोभा राजपूत का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग विभास के सुर लगाए। तबला पर हिमांशु कुमार और हारमोनियम पर कृपासिंधु ने संगत की।