Headlines
Loading...
वाराणसी में पेट्रोल में पानी की शिकायत लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे पूर्व पार्षद से मैनेजर ने किया दुर्व्यवहार...

वाराणसी में पेट्रोल में पानी की शिकायत लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे पूर्व पार्षद से मैनेजर ने किया दुर्व्यवहार...

वाराणसी, न्यूज। महामना कैंसर संस्थान के सामने भारत पेट्रोलियम पंप पर तेल में पानी की शिकायत लेकर पहुंचे सपा नेता पूर्व पार्षद वरुण सिंह से मैनेजर द्वारा दुर्व्यवहार का मामला आया है। कौशलेश नगर नरिया के रहने वाले वरुण सिंह का आरोप है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में धड़ल्ले से पेट्रोल में पानी का मिश्रण करके तेल भरा जा रहा है।

वरुण सिंह का आरोप है कि महामना कैंसर हॉस्पिटल के सामने पेट्रोल पम्प से लिया गया तेल है जिसमें पानी मिला है। कहा कि इथेनॉल तो कष्ट दे ही रहा था, अब पानी मिक्स पेट्रोल भी कमर तोड़ रहा है। वरुण सिंह का आरोप है कि आये दिन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत मिलती रहती है। 

उन्होंने मीडिया को बताया कि मेरी गाड़ी खराब हो गई तो मैने पूरा इंजन का काम कराया और फिर से टंकी साफ करवाकर तेल भरवाया । लेकिन पुनः घर आकर गाड़ी बंद हो गई। जब तेल निकालकर देखा तो पानी युक्त पेट्रोल निकला। इसकी शिकायत पेट्रोल पंप मैनेजर से किया तो वह मुझसे चिल्ला कर बात करने लगे। जब मैने भी कड़ा प्रतिकार किया तब वह भागने लगा।

वरुण सिंह ने गाड़ी बनाने वाले मैकेनिक को बुलाया तो वह भी बोला कि पेट्रोल में मिलावट की वजह से गाड़ियों में परेशानी हो रही है। पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने इस शिकायत को पुस्तिका में लिखकर निस्तारण की मांग किया और पेट्रोलियम के अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।