Headlines
Loading...
वाराणसी पहुंची सैकड़ों नई बाइक, पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकलेगा काफिला, गुजरात तक जाएगी बाइक रैली को रवाना करेंगे सीएम योगी..

वाराणसी पहुंची सैकड़ों नई बाइक, पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकलेगा काफिला, गुजरात तक जाएगी बाइक रैली को रवाना करेंगे सीएम योगी..

PM Modi Birthday Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 77वां जन्मदिन मनाने को लेकर देशभर में धूमधाम से तैयारियां चल रही हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दो यात्राओं को रवाना करेगी। इसको लेकर बड़ी संख्या में लखनऊ नंबर की मोटरसाइकिल वाराणसी पहुंची हैं, जिन्हें 17 सितंबर को काशी से रवाना किया जाएगा, जो सात अक्टूबर को गुजरात के वाडनगर पहुंचेंगी। 

लखनऊ नंबर की इन बाइकों को पीएम मोदी के जन्मदिन में पूरी तरह से रंग दिया गया है। इन गाड़ियों पर कुछ स्लोगन भी लिखे हैं। वहीं पीएम के जन्मदिन को लेकर वाराणसी में एनडीए सरकार वाली राज्यों के सभी मुख्यमंत्री भी इकट्ठा होंगे।

सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकालेगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम काशी और गुजरात के लिए आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री के अलावा कई बड़े नेता वाराणसी में मौजूद रहेंगे। 17 सितंबर को भाजपा की तरफ से पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प बाइक यात्रा की शुरुआत की जाएगी जो गुजरात के वडनगर तक जाएगी।

बाइक रैली को सीएम योगी दिखाएंगे हरीझंडी

काशी से गुजरात तक जाने वाली बाइक रैली को 17 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूर रहें। बाइक रैली में करीब 500 गाड़ियों के शामिल होने की चर्चा है। यह यात्रा यूपी के रास्ते 50 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान करीब 88 रात्रि होंगी और 187 ठहराव होंगे। वाराणसी से शुरू होने वाली इस बाइक रैली का समापन गुजरात के वडनगर में होगा।

काशी में छात्राओं ने मनाया मोदी जन्मदिन का उत्सव

वाराणसी के सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां आयोजित समारोह में एक हजार से अधिक बालिका खिलाड़ियों के साथ विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी नैना यादव, कोमल और सुमन यादव समेत कई राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में बालिकाओं की मौजूदगी से मिनी स्टेडियम में उत्सव का माहौल रहा। खेल मैदान से लेकर समारोह स्थल तक छात्राओं और खिलाड़ियों ने विभन्नि गतिविधियों में उत्साह के साथ सहभागिता की।