अयोध्या-प्रयागराज समेत कई जिलों के सभासद सपा में हुए शामिल;अखिलेश को CM बनाने का लिया संकल्प...
यूपी, न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व व नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए रविवार को पाली हरदोई नगर पंचायत के सभासद दिलीप कुमार दीक्षित तथा फूलपुर प्रयागराज की नगर पंचायत के सभासद अरशद उल्लाह की अगुवाई में बड़ी संख्या में हरदोई, अलीगढ़, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, बाराबंकी तथा प्रयागराज के सभासदों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
सपा में शामिल हुए कई जिलों के सभासद
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। पीडीए की स्वीकार्यता समाज में बढ़ेगी। सपा में हरदोई के सभासद कशिश यादव, अनिकेत, शिवम, कपिल, सचिन यादव सहित नगर पालिका परिषद के दिलीप दीक्षित, अतुल मिश्रा, रचित गुप्ता, इमरान खान, मुकेश गुप्ता साजिद खान, मुईद खान, प्रदीप, रिजवान अली आदि शामिल हुए।
अयोध्या-प्रयागराज समेत 7 जिलों के सभासद
इसके अलावा आशीष कुमार श्रीवास्तव अयोध्या, टेकचंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार, भवनेश गोयल अलीगढ़, शकील खां, नसीम अहमद लखीमपुर, अभिषेक यादव कासगंज, ललित सिंह यादव, पंचम यादव, शिवम कुमार, रंजीत कुमार फिरोजाबाद, मोहम्मद असद, ऋषि यादव संतकबीरनगर, मुकेश गुप्ता हरदोई, संजीव कुमार मिश्र, शौम अली, मोहम्मद फारूक लखीमपुर, नरेंद्र कुमार शर्मा, राज कुमार अग्रवाल अलीगढ़, कुलदीप, राम सिंह पटेल प्रतापगढ़, इरफान अहमद खीरी लखीमपुर, गौरव कुमार कासगंज, दिलीप कुमार कासगंज, प्रिंस मिश्रा खीरी, मोहम्मद सलीम धौरहरा खीरी, अजीत रैना कौशांबी, बिमल किशोर, सर्वेंद्र कुमार हरदोई, गिरिजा रावत, मोहम्मद करीम बाराबंकी शामिल हुए है।
कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज के लोग भी शामिल हुए थे
इससे पहले बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस पर कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज का सम्मेलन हुआ था। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, नीरज मौर्य एवं देवेश शाक्य, विधायक ऊषा मौर्य, राम अवतार सैनी, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक जयपाल सैनी, कार्यक्रम संचालक अवनीश कुशवाहा पूर्व विधायक, जगदीश कुशवाहा पूर्व सांसद, आलोक शाक्य, प्रवक्ता राज कुमार भाटी, डॉ. नवल किशोर शाक्य आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभाग किया।
प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुशवाहा, आरएस कुशवाहा, दीनानाथ कुशवाहा, अमरनाथ मौर्य, वैभव सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा शामिल रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी ज्वाइन की थी।