Womens Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने महिला एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार, मोहसिन नकवी की फिर हुई फजीहत...
Womens Asia Cup 2026 Presentation Ceremony: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर रिकॉर्ड 8वीं बार चैंपियन बनने के बाद दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला।
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप की विजेता ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. जिसके चलते नकवी को एक बार फिर मंच पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
हरमनप्रीत की टीम का कड़ा रुख
मैच से पहले ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि अगर भारत जीतता है, तो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने को लेकर विवाद छिड़ सकता है।
पिछले साल पुरुष एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी. उस दौरान भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था और अंत में टीम इंडिया ने सिर्फ चैंपियंस के बैनर और बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया था।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल के बाद भी हरमनप्रीत कौर और भारतीय टीम ने वही अडिग रुख बरकरार रखा. प्रोटोकॉल के तहत नकवी को चीफ गेस्ट के तौर पर ट्रॉफी सौंपनी थी, लेकिन भारतीय टीम के कड़े स्टैंड के कारण वे ट्रॉफी नहीं सौंप सके।
प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तानी मंत्री से दूरी बनाए रखी, जिसके चलते उपविजेता खिलाड़ियों के मेडल दिए गए और फिर प्रेजेंटेशन सेरेमनी का अंत कर दिया गया।