IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराया, पहले टेस्ट मैच में दर्ज की 162 रनों से बड़ी जीत, सीरीज में 1/0 से आगे...
IND A vs AUS A 1st Unofficial Test: देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के चौथे दिन 363 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 200 रन पर ही ढेर हो गई।
इस मैच में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। कुमार कुशाग्र और पडिक्कल ने बल्ले से, तो वहीं अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने अपने बेहतरीन गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा था 363 रनों बड़ा लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 334 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारत की ओर से पहली पारी में कुमार कुशाग्र ने 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 57 रन बनाए। वहीं, तनुष कोटियान ने 69 रन और अंशुल कंबोज ने 23 रन जोड़े. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 171 रन पर ही ऑलआउट हो गई और भारत को 163 रनों की बढ़त मिल गई।
इसके बाद दूसरी पारी में भी टीम इंडिया ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए और कुल बढ़त 362 रनों की हो गई. दूसरी पारी में कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने 59 रनों की पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने नाबाद 46 रन बनाए. वहीं, 363 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में भी फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 200 रन बनाकर आउट हो गई. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया और भारत ने 162 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 363 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने कंगारू टीम 200 रन पर ही ढेर हो गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कंबोज और तनुष कोटियान ने 2-2 विकेट हासिल किए।
इससे पहले पहली पारी मेंभारत के लिए शम्स मुलानी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट हासिल किए. वहीं, तुषार और तनुष को पहली पारी में 2-2 विकेट झटके, जबकि अंशुल और प्रफुल्ल हिंगे को 1-1 सफलता मिली थी।