IND W vs SL W Final Live: एशिया कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका से लिया बदला, 72 रन से रौंदकर खिताब जीत हासिल की...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Sri Lanka Women, Asia Cup 2026 Final LIVE: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और पहले खेलते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 183 रन बनाए। और जीत के लिए श्रीलंका टीम को 184 रन बनाने की चुनौती दी।
वहीं श्रीलंका महिला टी20 खिलाड़ियों ने अपना पहला विकेट जल्द खो दिया। और फिर यही से जमकर खेलते हुए श्रीलंका महिला टीम ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए 11 ओवर तक तरसा कर रख दिया।
लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने अचानक अपनी ताकत और क्षमता को पहचानते हुए श्रीलंका महिला बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और पूरी श्रीलंकन टीम को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। और 2026 एशिया कप का खिताब शानदार तरीके से जीत लिया।
दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। दूसरी तरफ श्रीलंका ने पाकिस्तान को रौंदा था। भारत ने अपना दो साल पुराना हिसाब भी श्रीलंका से चुकता कर लिया। 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया था और अब टीम इंडिया इस बार 72 रन से जीत हासिल कर लिया है।