बेल्जियम से समुद्री रास्ते आई भारी-भरकम ODC मशीन, 308 पहियों वाले ट्रक से ओडिशा के रास्ते चंदौली पहुंचते ही लगी भारी भीड़...
चंदौली, केसरी न्यूज 24। यूपी के चंदौली अंतर्गत नौबतपुर क्षेत्र में पहुंची विशालकाय ODC (Over Dimension Cargo) मशीन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मशीन को बेल्जियम से समुद्री रास्ते भारत पहुंचाया गया है। करीब 200 से 340 टन वजनी मशीन को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस मशीन को विशेष रूप से तैयार किए गए 308 पहियों वाले विशालकाय ट्रक के जरिए सड़क मार्ग से बलरामपुर ले जाया जा रहा।
चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में लगेगा
आपको बता दें कि एक लंबे सफर के बाद शुक्रवार को ODC काफिला नौबतपुर के रास्ते चंदौली में प्रवेश किया। फिलहाल भारी-भरकम मशीन को नौबतपुर में खड़ा किया गया है। यहां से आगे बलरामपुर के लिए रवाना होगा, जहां इसे चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में लगाया जाना है।
ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर उतरा
यह मशीन एक शुगर मिल वेसल और बॉयलर है, जिसे बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए भारत लाया गया। मशीन को सबसे पहले ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर उतारा गया। इसके बाद इसे विशेष मल्टी-एक्सल ट्रांसपोर्टर पर लादकर सड़क मार्ग से बलरामपुर के लिए रवाना किया गया।
रास्ते में बरती जा रही सावधानी
308 पहियों वाले इस विशाल ट्रक और उस पर लदी मशीन को देखने के लिए लोगों में कौतूहल बना हुआ है। इतने बड़े आकार के माल की आवाजाही के कारण काफिले के गुजरने के दौरान मार्ग पर विशेष सावधानी बरती जा रही है।