Headlines
Loading...
PAK W vs SL W : चमारी अटापट्टू शतक से चूकीं, श्रीलंका का सिल्वर कन्फर्म; पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, फाइनल में भारत से भिड़ेंगी...

PAK W vs SL W : चमारी अटापट्टू शतक से चूकीं, श्रीलंका का सिल्वर कन्फर्म; पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, फाइनल में भारत से भिड़ेंगी...

PAK W vs SL W Scorecard: चमारी अटापट्टू की 83 रनों की नाबाद पारी के दम पर श्रीलंका ने विमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से पटखनी दी। श्रीलंका की टीम इसी के साथ फाइनल में पहुंच गई है और उनका कम से कम सिल्वर मेडल विजेता बनने के लिए भारत से भिड़ना भी कन्फर्म हो गया है।

फाइनल यानी गोल्ड मेडल के लिए उनकी भिड़ंत भारत या बांग्लादेश में से किसी एक से होगी, जिनके बीच कुछ ही देर में दूसरे सेमीफाइनल का विजेता कन्फ़र्म होना है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली टीम बांग्लादेश से अब पाकिस्तान ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेगा। 

मैच की बात करें तो, शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर की शतकीय साझेदारी ने पाकिस्तान को 177 के स्कोर तक पहुंचाया। आयशा 71 रन बनाकर रन आउट हुईं, वहीं जुल्फिकार ने 54 रन बनाए। इस स्कोर का पीछा श्रीलंका ने 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से किया।

PAK W vs SL W लाइव क्रिकेट स्कोर-

पाकिस्तान विमेंस लाइव स्कोर- 177-4 (20)

श्रीलंका विमेंस लाइव स्कोर- 178/2 (17.5)

श्रीलंका 8 विकेट से जीता

श्रीलंका ने 8 विकेट से पाकिस्तान को धूल चटाकर ना सिर्फ फाइनल में प्रवेश किया, बल्कि कम से कम अपना सिल्वर मेडल कन्फर्म किया।

चमारी अटापट्टू की फिफ्टी

चमारी अटापट्टू शानदार पारी खेल रही हैं। वह अपनी फिफ्टी भी पूरी कर चुकी है। वह धीरे-धीरे श्रीलंका को जीत के करीब ले जा रहीं हैं। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन था।

चमारी अटापट्टू ने खोले हाथ

इमेशा दुलानी जब तक क्रीज पर थी चमारी अटापट्टू संभलकर बैटिंग कर रही थी, मगर उनके आउट होते ही अटापट्टू ने आक्रामक रूप धारण कर लिया। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन था। चमारी 44 रन बनाकर बैटिंग कर रही है। श्रीलंका को अगर जीतना है तो कप्तान को अंत तक क्रीज पर खड़े रहना होगा।

शानदार शुरुआत के बाद श्रीलंका को पहला झटका

178 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को इमेशा दुलानी ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्हें पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इमेशा ने 5 चौकों की मदद से 27 रनों की शानदार पारी खेली।

पाकिस्तान ने बनाए 177 रन

पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 178 रनों का मुश्किल टारगेट रखा है। आयशा और जुल्फिकार की शतकीय साझेदारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। जीतने वाली टीम का कम से कम सिल्वर मेडल आज कन्फर्म हो जाएगा।

श्रीलंका को आखिरकार मिली सफलता

श्रीलंकाई टीम आखिरकार शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर की खतरनाक पार्टनरशिप को तोड़ने में कामयाब रही। रनआउट के चलते उन्हें तीसरा विकेट मिला। आयशा जफर 71 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटीं।

आयशा जफर ने ठोकी फिफ्टी, पाकिस्तान 100 के पार

शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर ने आज शानदार खेल दिखाया। पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। वहीं आयशा ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन था। दोनों के बीच 89 रनों की पार्टनरशिप हुई।

पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार

पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। 10 ओवर के बाद उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर शानदार बैटिंग की हैं। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी हुई।

पाकिस्तान का दूसरा विकेट भी गिरा

6ठे ओवर में चमारी अटापट्टू ने सायरा जाबिन को 17 के निजी स्कोर पर आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दे दिया है। कप्तान फातिमा सना भी पाकिस्तान की नैया पार नहीं लगा सकी।

पारी की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान को झटका

गुल फिरोजा और शवाल जुल्फिकार ने पाकिस्तान की पारी का आगाज किया। पहली ही गेंद पर सुगंधिका कुमारी ने गुल फिरोजा को बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। 

श्रीलंका ने जीता टॉस

मैदान सूख जाने के बाद टॉस हुआ। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रहती है कांटे की टक्कर

पाकिस्तान और श्रीलंका! इन दोनों टीमों के बीच मैच हमेशा करीबी होते हैं, और विमेंस एशिया कप में हाल ही में हुए मैच ने दिखाया कि उनका खेल कितना टैक्टिकल हो सकता है। उस सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने शुरुआती विकेट खोने के बाद वापसी करते हुए 130 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने बहुत सब्र से स्कोर का पीछा किया और बीच के ओवरों में लगातार पार्टनरशिप की। भले ही पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने चार विकेट लिए, लेकिन श्रीलंका शांत रहा और एक ओवर से ज्यादा समय रहते टारगेट हासिल कर लिया।

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग XI): गुल फिरोजा (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयमान फातिमा, सायरा जबीन, तुबा हसन, नशरा संधू, उम्म-ए-हानी, मोमिना रियासत।

श्रीलंका महिला (प्लेइंग XI): इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी।