Headlines
Loading...
'सरजी, यह आइडिया कैसा लगा?', PM मोदी के जन्मदिन से पहले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का खास संदेश...

'सरजी, यह आइडिया कैसा लगा?', PM मोदी के जन्मदिन से पहले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का खास संदेश...

PM MODI BIRTHDAY: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले ही उन्हें बधाई संदेश मिलने की शुरुआत हो गई है। बॉलीवुड अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को बधाई दी है। 

उन्होंने लिखा कि कल बधाई संदेशों की बाढ़ आएगी। इसलिए वह आज ही पीएम मोदी की जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से पूछा भी कि उन्हें यह आइडिया कैसा लगा?

17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपना 76वां जन्मदिवस मनाएंगे। इससे पहले ही बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें बधाई संदेश दिया है। टीएमसी सांसद ने अपने सोशल मीडया हैंडल पर लिखा, "आपको पहले ही जन्मदिवस की शुभकामनाएं दे रहा हूं। इससे पहले कि यह कल बधाइयों की बाढ़ में खो जाए। सरजी आपको यह आइडिया कैसा लगा?"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को साझा करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि पीएम मोदी हम सभी के दोस्त हैं, वह समाज के दोस्त हैं। उन्होंने लिखा, "हमारे दोस्त, समाज के दोस्त और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्रेम, खुशहाली, शांति और एक स्वस्थ व दीर्घायु जीवन प्रदान करें। ईश्वर आप पर कृपा बनाए रखें !!

पीएम मोदी और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच संबंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड अभिनेता, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बीच के संबंध विरोधाभासी रहे हैं। हालांकि, सिन्हा की तरफ से कई बार इस बात को कहा गया है कि भले ही पीएम मोदी के साथ उनके राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हों, लेकिन इसके बाद भी वह दोनों अच्छे मित्र हैं। बता दें, सिन्हां लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं। लेकिन बाद में पार्टी नेतृत्व से विरोधाभास के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। वर्तमान में वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसद हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस के मौके पर सेवा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच लोगों से और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से अपने घरों में आशीर्वाद का दिया जलाने की पील की है। इसके अलावा पीएम मोदी के गृहनगर वडनगर और उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सेवा संकल्प बाइक रैलियां निकाली जाएंगी। देश भर में बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर समेत स्वच्छता अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।