Headlines
Loading...
VIDEO:सड़क पर उतरा विशालकाय 'पांडा'जिसे स्कूटी चलाते देख दंग रह गए लोग, देखने वालों की लग गई लाइने...

VIDEO:सड़क पर उतरा विशालकाय 'पांडा'जिसे स्कूटी चलाते देख दंग रह गए लोग, देखने वालों की लग गई लाइने...

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जो लोगों का दिन बना देता है। कभी डांस तो कभी मजेदार प्रैंक। लेकिन, कई बार ऐसे वीडियो (Funny Video) भी देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते।जबकि, कुछ मामले काफी हैरान करने वाले होते हैं। लेकिन इस बार इंटरनेट पर एक विशालकाय पांडा के स्कूटी राइड का वीडियो खूब धूम मचा रहा है। अगर आपने भी अपने दोस्तों के मुंह से 'आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा' वाला डायलॉग सुना है, तो यह वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पांडा का बड़ा और फूला हुआ कॉस्ट्यूम पहनकर सड़क के किनारे खड़ी एक स्कूटी पर सवार होता है। स्कूटी चालू करने और आगे बढ़ाने की कोशिश करते ही भारी-भरकम पांडा का बैलेंस बिगड़ने लगता है। इस दौरान पांडा की दोस्त स्कूटी को पीछे से पकड़कर उसे गिरने से बचाने और संभालने में लगी रहती है। बैकग्राउंड में बज रहा मजेदार संगीत और पांडा का यह फनी अंदाज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इतना ही नहीं सड़क पर लोग पलट-पलट कर उसे देख भी रहे थे। आखिर, किस तरह का माहौल था आप इस वीडियो में देख लें...सोशल मीडिया पर छाया 'पांडा राइडर'

वीडियो देखकर आपको थोड़ी हैरानी भी हो रही होगी और जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को trishadas_21 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब आपका दोस्त पहली बार स्कूटी चलाए और कहे कि भरोसा रख। एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि पांडा भाई, बास की लकड़ियां खाओ, ड्राइविंग लाइसेंस तुम्हारे बस का नहीं। तो इस मजेदार वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।