Headlines
Loading...
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल...

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल...

स्पोर्ट्स डेस्क, चंडीगढ़। भारत की हॉकी टीम ने 2026 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला मंगलवार (27 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला। मेजबान भारत ने 13-0 से एकतरफा जीत हासिल की, जिसमें मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक भी शामिल रही। पूरे फुल टाइम यानी 60 मिनट में किसी भी पल ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मैच बांग्लादेश की तरफ झुका भी हो।

भारत ने शुरुआत से ही बढ़त बनाकर रखी।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे मिनट में टीम के लिए पहला गोल दागा. इसके बाद मनदीप ने लगातार दो गोल करके स्कोर 3-0 पर पहुंचा दिया. उन्होंने अपना पहला गोल तीसरे मिनट पर और दूसरा 10वें मिनट पर किया. पहले क्वार्टर में गोल का सिलसिला यहीं नहीं रुका, शिलानंद लकड़ा ने 15वें मिनट पर गोल किया. इस तरह पहला क्वार्टर के बाद टीम इंडिया के पास 4-0 की बढ़त थी.भारत के लिए दूसरे क्वार्टर का पहल गोल अभिषेक ने 18वें मिनट पर किया. आगे बढ़ते हुए नीलकंठ शर्मा ने 26वें मिनट पर गोल किया. दो क्वार्टर समाप्त हो गए. टीम इंडिया के पास 6-0 की बढ़त थी. यहां से बांग्लादेश को मैच में वापसी करन के लिए भारत के गोल रोकने के साथ-साथ खुद के गोल भी करने के थे. दो क्वार्टर के बाद बांग्लादेश के लिए चीजें मुश्किल लगने लगीं।

तीसरे क्वार्टर के अंत में भारत ने किए 3 गोल

बांग्लादेश के लिए लिहाज से तीसरे क्वार्टर की शुरुआत अच्छी हुई, दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी. भारत के गोल पर रोक लगती दिखी, लेकिन आखिरी के 3 मिनट में भारत की तरफ से 3 गोल देखने को मिले. 43वें मिनट पर दिलप्रीत सिंह ने गोल किया. उन्होंने 44वें मिनट पर एक और गोल दागा. बहती गंगा में कप्तान हरमनप्रीत ने हाथ धोया और 44वें मिनट पर गोल कर दिया. अब तीन क्वार्टर के बाद भारत के पास 9-0 की बढ़त हो गई. यहां से बांग्लादेश के लिए जीत हासिल करना लगभग असंभव सा लगने लगा।

आखिरी क्वार्टर में भारत के 4 गोल, 13-0 पर खत्म किया मैच

आखिरी यानी चौथे क्वार्टर में भारत की तरफ से चार गोल देखने को मिले. जुगराज सिंह ने 46वें मिनट पर गोल किया. 54वें मिनट पर मनदीप सिंह ने गोल दागकर हैट्रिक पूरी की. उन्हें इस प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला. आगे बढ़त हुए 60वें मिनट पर हार्दिक सिंह ने 2 गोल किए. इस तरह चौथे क्वार्टर में भारत ने 4 गोल किए. भारत ने फुल टाइम में मुकाबला 13-0 से अपने नाम किया।