Headlines
Loading...
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारत स्क्वॉयड अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, अचानक से टीम में हुई मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर की एंट्री...

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारत स्क्वॉयड अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, अचानक से टीम में हुई मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर की एंट्री...

India updated T20I Squad: भारतीय टीम अपने घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रही है। इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका अंतिम मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत ने पहले दो मैच आसानी के साथ अपने नाम करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है और अब उसका प्रयास तीसरा मैच जीतकर कैरेबियाई टीम का सूपड़ा साफ़ करने का होगा।

इस वनडे सीरीज के बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत (India) को 5 मैचों की टी20I सीरीज भी खेलनी है। इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। BCCI ने पिछले महीने ही वनडे स्क्वाड के साथ ही T20I की टीम भी घोषित कर दी थी लेकिन अब अचानक मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर को भी शामिल कर लिया गया है।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए India के टी20I स्क्वाड में MI के ऑलराउंडर की सरप्राइज एंट्री
 
भारतीय टीम (Indian Team) के टी20I स्क्वाड में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए बड़ा बदलाव किया गया और अब नमन धीर भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। नमन को वनडे सीरीज के लिए चुना गया था और वह अपना डेब्यू करने में भी कामयाब रहे। उन्होंने अपने दोनों मुकाबलों में हिस्सा लिया और तीसरे एकदिवसीय मैच में भी नजर आ सकते हैं।

वनडे के बाद, नमन धीर को भारत (India) के टी20I स्क्वाड में भी जगह मिल गई है। नमन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए काफी अच्छा किया है और हाल ही में शेर-ए-पंजाब लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे। इसके अलावा उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी का भी जलवा दिखाया।

इस खिलाड़ी की जगह नमन को टी20I स्क्वाड में मिली है एंट्री

नमन धीर को ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारत (India) के स्क्वाड में शामिल किया गया है। सुंदर को रिप्लेस करने की वजह कोई इंजरी नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी है।

दरअसल, भारत को न्यूजीलैंड में 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। इसी वजह से BCCI ने सुंदर को 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में तमिलनाडु की टीम को ज्वाइन करने का निर्देश दिया है। यही कारण है कि सुंदर को टी20I स्क्वाड से बाहर किया गया और उनकी जगह नमन का सिलेक्शन हो गया।

नमन धीर के टी20 में आंकड़े

अपने टी20 करियर में दाएं हाथ के खिलाड़ी नमन धीर ने 61 मैचों में 156.26 की स्ट्राइक रेट से 1222 रन बनाए हैं। उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है, इसीलिए विकेटों की संख्या सिर्फ 8 है। अब देखना होगा कि अगर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो वे आगे के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर पाते हैं या नहीं।

वेस्टइंडीज टी20I सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर ।।