Headlines
Loading...
करवाचौथ पर पत्नी को मिलेगा स्कूटी का उपहार, 50 से ज्यादा घरों में जाएंगी कार, किसी सुहागिन को मिलेगा सोने का हार, तो किसी को...

करवाचौथ पर पत्नी को मिलेगा स्कूटी का उपहार, 50 से ज्यादा घरों में जाएंगी कार, किसी सुहागिन को मिलेगा सोने का हार, तो किसी को...

बिजनौर, न्यूज। करवाचौथ पर सुहागिनों को उपहार में स्कूटी और कार मिलने वाली है। साथ ही सोने के कुंडल, अंगूठी आदि आभूषणों के लिए पतियों ने बुकिंग कराई है। करवाचौथ पर स्कूटी और गाड़ियों की डिलीवरी ली जाएगी। यानी परिवार में श्रद्धा के वातावरण के साथ उल्लास भी छाया रहेगा।

सुहागिनों द्वारा करवाचौथ पर पतियों की दीर्घायु के लिए व्रत रखा जाता है। करवाचौथ को कैश करने के लिए बाजार कई दिनों से सजा हुआ है। महिलाएं बाजार में जाकर कपड़ों, आभूषणों, चूड़ी आदि की खरीदारी कर रही हैं।

साथ ही साज-सज्जा के ब्यूटी पार्लर का रुख भी कर रही हैं। करवाचौथ पर भी बाजार में ग्राहकों की कोई कमी नहीं होने वाली है। सुहागिन व्रत रखेंगी तो पतियों ने भी उन्हें उपहार देने की पूरी प्लानिंग कर रखी है। करवाचौथ पर एक हजार से अधिक स्कूटी की डिलीवरी ली जाएगी। 

इनमें से अधिकतर घरों में ई-स्कूटी आएगी। ई-स्कूटी उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनती जा रही है। बाजार में काफी किफायती दरों पर भी ई-स्कूटी मिल रही है। महिलाओं के बाजार आदि के काम के लिए ये बहुत मुफीद साबित हो रही है।

गाड़ियों की भी बंपर बुकिंग

गाडियों की भी कम बुकिंग नहीं हुई है। तिरुपति व्हीकल्स पर ही 25 से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी ली जाएगी। बाकी एजेंसियों पर भी गाड़ियों की डिलीवरी के लिए बुकिंग काफी पहले की जा चुकी थी। करवाचौथ पर स्वजन इन गाड़ियों की चाबी पकड़ेंगे। फेस्टिवल सीजन बहुत अच्छा जा रहा है। काफी बुकिंग हुई थी और डिलीवरी भी लगातार हो रही है। करवाचौथ पर भी गाड़ियों की डिलीवरी होगी।

-आलोक भारद्वाज, प्रबंधक, तिरुपति आटोमोबाइल्स

ई-स्कूटी महिलाओं के लिए बहुत किफायती है। घर-बाजार के काम के लिए ई-स्कूटी की खरीदारी लगातार बढ़ रही है। फेस्टिवल सीजन में मेरे यहां से 35 से अधिक ई-स्कूटी की बुकिंग हुई है।

-दुष्यंत चौधरी, प्रोपराइटर, कविता ग्रीन मोटर्स