आज देर शाम वाराणसी के शिवपुर में गैस चूल्हे की दुकान में रखे सिलेंडर में लगी आग, दुकान में धमाका होने के बाद लगी आग...
वाराणसी, न्यूज। शिवपुर थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप स्थित गैस चूल्हे की एक दुकान में रखे सिलेंडर में बुधवार देर शाम अचानक लगी आग के कारण दुकान में रखे अन्य सिलेंडर भी तेज आवाज के साथ ब्लास्ट होने लगे। दुकान में आग तेजी से बढ़ने की वजह से क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति हो गई।
सिलेंडरों के फटने की वजह से आसपास के क्षेत्रों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी।
अपुष्ट सूचना के अनुसार उपरोक्त दुकान में गैस रिफिलिंग का कार्य किया जाता था। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान और फायर ब्रिगेड कर्मी राहत वह बचाव कार्य में जुटी हुई है।