BJP नेता के घर ब्याही गईं कांग्रेस विधायक की बेटी, कौन हैं शाहनवाज हुसैन की बहू अफशां खान? इस शादी में पहुंचे कई दिग्गज...
यमुनानगर, दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के बेटे की शादी हाल ही में नई दिल्ली में हुई है। उनके बेटे अरबाज हुसैन की शादी हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगधारी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां से हुई है। एक तरफ कांग्रेस से वैचारिक मतभेद, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक से रिश्ता जुड़ा है। रिस्पेशन में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से चर्चा तेज है।
बता दें कि निकाह के बाद दिल्ली में रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर समेत विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
इससे पहले 25 अक्टूबर को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पीएसओआइ क्लब में दोनों का निकाह हुआ था। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता पहुंचे थे।
BJP नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे और बहू
कौन हैं अफशां खान
अफशां खान यमुनानगर जिले के गांव खिजरी निवासी अकरम खान और कांग्रेस विधायक की बेटी है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। लंबे समय से उनका परिवार राजनीति से जुड़ा है। तीन पीढ़ी से उनके परिवार का राजनीति से संबंध है।
1989 में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद अकरम खान राजनीति में दिलचस्पी लेने लेगे। राजनीति के साथ वह कृषि कार्य भी करते हैं। उनके पिता चौधरी मोहम्मद असलम खान 1987 और 1991 में छछरौली से विधायक चुने गए थे।
रिस्पेशन में पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी।
उनके दादा चौधरी अब्दुल रशीद खान भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे। अकरम खान 1996 में निर्दलीय विधायक बने। वर्ष 1999 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे और बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष भी बने। वर्ष 2009 में बसपा के टिकट पर जगाधरी से जीते और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 67,403 वोट हासिल कर विधायक बने।
रिस्पेशन में कांग्रेस के दिग्गज शामिल
वाजपेयी सरकार में संभाले कई मंत्रालय
शाहनवाज हुसैन का जन्म 12 दिसंबर 1968 को बिहार के सुपौल में हुआ। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया और 1994 में रेणु शर्मा से विवाह किया। उनके दो बेटे अरबाज और अदीब हैं।
वर्ष 1999 में किशनगंज बिहार से सांसद बने शाहनवाज ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण, कोयला, नागरिक उड्डयन और कपड़ा मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। सितंबर 2001 में वह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बने। वर्ष 2006 और 2009 में भागलपुर से सांसद चुने गए।
फरवरी 2021 में बिहार की नीतीश कुमार सरकार में उद्योग मंत्री बने और अगस्त 2022 तक इस पद पर रहे। वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं।