मेरठ के बाद मुरादाबाद में भी 'मुस्कान' और 'नीले ड्रम' जैसी कहानियां, प्रेम में अंधी पत्नियों ने पार की दरिंदगी की हदें...
मुरादाबाद, क्राइम न्यूज। मेरठ की मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है, लेकिन मुरादाबाद में भी कई मुस्कान है। जिनपर प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों की हत्या कराने का आरोप है। मेरठ में नीले ड्रम के बाद यह मामला भले ही देश में चर्चा का विषय बना हो, लेकिन मुरादाबाद में भी कई ऐसे मामले सामने आए जिन्होंने रिश्तों की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।
मझोला में तो महिला आंचल ने अपने पति पवन कुमार की हत्या प्रेमी और अपनी बहन के साथ मिलकर करंट लगाकर की। जिससे लोग हत्या को हादसा मान बैठे। इतना ही नहीं पति की सांसें टूट रही थी और पत्नी प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी।
पुलिस ने इस मामले चार आरोपितों को जेल भेजा था। वहीं भोजपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी ननदोई के साथ मिलकर पति को नहर में फेंककर उसकी हत्या कर दी थी। नहर में इसलिए फेंका था जिससे लोग समझे कि युवक नहर में गिरकर मर गया।
बीते दो साल में ऐसे ही कई मामले सामने आ चुके हैं। सभी में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है और मामलों की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। यहां पीड़ित लोग भी इंसाफ के लिए कोर्ट की तरफ नजर बनाए हुए हैं।
केस नंबर: एक -: इसी साल 24 मई को संभल के हजरतनगर गढ़ी निवासी पवन कुमार की हत्या हुई थी। वह पत्नी आंचल के साथ मझोला के कुंदनपुर में रहता था।
पुलिस के अनुसार आंचल का पवन के तहेरे भाई के बेटे अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आंचल की बहन शिखा का जयंतीपुुर निवासी अजय दिवाकर से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इस बात की जानकारी पवन को भी थी। पवन प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था। ऐसे में आंचल ने प्रेमी अंकित, बहन शिखा और उसके प्रेमी अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन को बंधक बना लिया। उसके बाद उसे करंट लगाया।
कई बार करंट लगने के बाद जब वह बुरी तरह झुलस गया तो आंचल ने पति के सामने ही प्रेमी से पूरी रात रोमांस किया। सुबह होने तक उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
केस नंबर: दो -: 15 अक्टूबर 2025 को बिलारी के अलेहदादपुर देवा गांव में वीरपाल का शव जंगल में मिला था। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी सुनीता का गांव के ही अंशु से प्रेम प्रसंग हो गया था।इस बात की जानकारी वीरपाल को लगी तो सुनीता ने अपने प्रेमी अंशु के साथ मिलकर पति वीरपाल की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है।
केस नंबर: तीन -: भोजपुर के गांव गोधी निवासी अख्तर अली इसी साल 27 जनवरी को घर से दुकान का सामान लेने के लिए निकला था। उसका शव सिरसवां गौड़ के पास नहर में मिला था।
पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी शबीना का अपने ननदोई अल्ताफ से प्रेम प्रसंग हो गया था। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर शबीना ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी थी। हत्या हादसा लगे इसलिए शव को नहर में फेंक दिया था।
केस नंबर: चार -: डिलारी के गांव वमनिया पट्टी निवासी रिंकू की पत्नी आंचल का पड़ोसी अमित से प्रेम प्रसंग है। दोनों दो साल पहले फरार हो गए थे। प्रेमी के साथ आंचल गांव में नहीं आ पा रही थी। 21 सितंबर को उसने अपने पति रिंकू की प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।