Headlines
Loading...
IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार के ये 5 गुनहगार, टीम इंडिया की डूबो दी लुटिया...

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार के ये 5 गुनहगार, टीम इंडिया की डूबो दी लुटिया...

IND vs WI: वेस्टइंडीज की टीम लगातार टीम इंडिया को हैरान और परेशान कर रही है। हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में भी मेहमान टीम ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए भारत को पराजित कर दिया।इसके साथ ही अब यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है।

भारतीय टीम की बैटिंग और गेंदबाजी दोनों खराब रही। टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था, जो गलत साबित हो गया। विंडीज ने 247 रन बनाए और भारत की टीम 223 तक सीमित रह गई। इस हार के पांच जिम्मेदार प्लेयर्स के बारे में आपको जानना चाहिए।

मयंक यादव

इस तेज गेंदबाज के लिए यह मुकाबला बेहद खराब रहा और वे गेंदबाजी में सबसे महंगे साबित हुए। मयंक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 52 रन लुटा दिए, जिससे उनका इकॉनमी रेट 13.00 का रहा। वह पूरी तरह से दिशा भटकी हुई गेंदबाजी करते हुए नजर आए।

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन भी गेंदबाजी के दौरान बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 52 रन खर्च किए और सिर्फ 1 सफलता हासिल की, उनका इकॉनमी रेट भी 13.00 का ही रहा। मयंक की तरह अर्शदीप ने भी अपनी गेंदबाजी में भी कोई लाइन और लेंथ नहीं थी, यह बिना रणनीति की गेंदबाजी दिख रही थी।

नमन धीर

नमन धीर इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से पूरी तरह फ्लॉप रहे। बल्लेबाजी के दौरान वे गोल्डन डक का शिकार बने और मात्र 1 गेंद का सामना करके शून्य पर आउट हो गए। गेंदबाजी में वे कप्तान के भरोसे पर बिल्कुल खरे नहीं उतरे। उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में ही 19 रन खर्च कर डाले।

ईशान किशन

247 रनों जैसे पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पावरप्ले में एक बेहद मजबूत और संभली हुई शुरुआत की दरकार थी। संजू सैमसन बेहतरीन शुरुआत देकर आउट हुए थे लेकिन ईशान किशन टिक नहीं पाए और केवल 3 गेंदों का सामना करके 6 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। उनकी इस शुरुआती असफलता ने भारतीय पारी पर शुरू से ही अनावश्यक दबाव बना दिया।

(कप्तान) श्रेयस अय्यर

इस सीरीज में एक शतक जड़ने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले को शायद जंग लग गया है। वह क्रीज पर टिककर खेलने का प्रयास करते, तो लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। अय्यर महज 16 रन बनाकर आउट हो गए और टीम पर दबाव आ गया।