करवा चौथ पर अनिल कपूर के घर लगा फिल्मी सितारों का मेला, सज-धजकर पहुंचीं शिल्पा, गौरी सोनम, मीरा !! देखें फिल्मी एक्ट्रेस की तस्वीरें...
महाराष्ट्र न्यूज। 29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की हसीनाओं तक, हर कोई इस खास मौके पर सोलह शृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखता नजर आया। तो आइए हम आपको इस साल 2026 की बॉलीवुड की हसीनाओं का करवा चौथ का खूबसूरत लम्हें की तस्वीरें पेश करते हैं सिर्फ "केसरी न्यूज 24 मीडिया नेटवर्क" पर।
हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड में करवा चौथ की रौनक देखने को मिली। दरअसल, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर हर साल अपने घर पर करवा चौथ की खास पूजा रखती हैं, जिसमें शिल्पा शेट्टी, गौरी खान, मीरा राजपूत समेत बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होती हैं। इस दौरान सभी हसीनाएं सज-धजकर एक साथ पूजा करती हैं और इस खास पल को यादगार बनाती हैं।
इस बार भी अनिल कपूर के घर के बाहर सितारों का जमावड़ा लगा रहा। सोशल मीडिया पर इन हसीनाओं की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए देखते हैं इस साल करवा चौथ पर किस एक्ट्रेस ने अपने लुक से महफिल लूटी।
फिल्म स्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान
हर साल बॉलीवुड के बादशाह और अपने पति शाहरुख खान के लिए गौरी खान करवा चौथ का व्रत रखती हैं। अब इस बार भी उन्होंने शाहरुख की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। सोशल मीडिया पर उनका करवा चौथ लुक वायरल हो रहा है।
ये तस्वीरें अनिल कपूर के घर के बाहर की हैं, जहां मांग में सिंदूर और ग्रे कलर के खूबसूरत सूट में गौरी बला की सुंदर लग रही हैं। फैंस को गौरी का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद आ रहा है।
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत कपूर ने भी अनिल कपूर के घर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर की बेहद क्लासी साड़ी पहनी थी। हाथों में पूजा की थाल लिए मीरा बेहद खूबसरूत लग रही हैं। फैंस उनकी फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाया। उन्होंने सुर्ख लाल रंग के शरारा सूट में सुनीता कपूर के घर एंट्री ली। मांग में सिंदूर और हाथों में पूजा की थाल लिए उन्होंने पैप्स को पोज दिए। इस दौरान वे बेहद प्यारी लग रही थीं।
शनाया कपूर की मां महीप और अनन्या पांडे की मॉम भावना पांडे भी हर साल अनिल कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी दोनों हसीनाओं को अनिल कपूर के घर पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान भावना पांडे और महीप कपूर ट्रेडिशनल सूट में काफी सुंदर लुक में नजर आईं।
शिल्पा शेट्टी का करवा चौथ लुक हर बार काफी चर्चा में रहता है। इस बार भी एक्ट्रेस का करवा चौथ लुक काफी खूबसूरत था, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इस बार शिल्पा ने डबल शेड वाली साड़ी में पति राज कुंद्रा के साथ अनिल कपूर के घर पर एंट्री की, जिसमें वे बेहद स्टाइलिश लग रही थीं।
करवा चौथ मनाने सोनम कपूर भी अपने मायके पहुंची। इस दौरान हमेशा की तरह सोनम बेहद क्यूट और खूबसूरत लुक में दिखाई दीं। उन्होंने ट्रेडिशनल सूट कैरी किया था, जिसकी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं।
वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल ने भी करवा चौथ का व्रत रखा। अब इस बार भी उन्होंने वरुण धवन की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। सोशल मीडिया पर उनका करवा चौथ लुक वायरल हो रहा है। वह सुनीत कपूर के घर करवाचौथ मनाने पहुंची।