वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र सोनारपुरा में नई शराब की दुकान खाेलने के विरोध में आज सुबह प्रदर्शन करते एकजुट हुए स्थानीय लोग...
वाराणसी, न्यूज। जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र की अस्सी चौकी के अंतर्गत सोनारपुरा में खुल रही नई शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बुधवार सुबह मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर दुकान के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके में और मंदिर-मस्जिद के पास शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल प्रभावित होगा। इससे महिलाओं और बच्चों को वहां से आने-जाने में भी परेशानी हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए दुकान को रिहायशी इलाके से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। जबकि सुबह से प्रदर्शन करने की जानकारी होने के बाद इस बाबत पुलिस को भी घटना से अवगत कराया गया है।