Headlines
Loading...
वाराणसी में मोढ़ेला तिराहा पर युवक का मिला शव, भाई ने हत्या कहीं और कर शव फेंकने का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम को भेज, पुलिस कर रही जाँच...

वाराणसी में मोढ़ेला तिराहा पर युवक का मिला शव, भाई ने हत्या कहीं और कर शव फेंकने का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम को भेज, पुलिस कर रही जाँच...

वाराणसी, लोहता। थाना क्षेत्र के मोढ़ेला तिराहे के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या कर शव फेंके जाने का मामला बताया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र स्व. राधेश्याम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोल्हुआ विनायका, थाना भेलूपुर का रहने वाला था।

इस संबंध में मृतक के भाई शैलेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष लोहता को तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि शनिवार देर रात लोहता पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर वह मोढ़ेला तिराहे के पास मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके बड़े भाई का शव पड़ा था और सिर से लगातार खून बह रहा था।

शैलेंद्र का आरोप है कि उसके भाई की हत्या कर शव को मोढ़ेला तिराहे के पास फेंका गया है, ताकि इसे हादसे का रूप दिया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शैलेंद्र ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह ने बताया कि रात की घटना है सूचना मिली थी कि किसी वाहन से दुर्घटना हुई है लेकिन परिजनों का आरोप है हत्या करके शव को फेक दिया गया है शव जहा मिली है वहा सीसीटीवी कैमरा लगा है जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ठ होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।