Headlines
Loading...
यूपी के मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी...

वाराणसी, न्यूज 7 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार देर शाम काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। 

दोनों मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन कर राष्ट्र के सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।

वाराणसी दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आरती की । 

इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में मौजूद बच्चों को स्नेह के साथ चॉकलेट भी दी। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु हर-हर महादेव का उद्घोष कर मुख्यमंत्री का अभिवादन करते रहे।