Headlines
Loading...
तमिलनाडु के CM थलपति विजय के लिए दिल्ली में बीच सड़क पर लेट गई एक महिला, पुलिस ने उठाया तो बोली- डोंट टच मी..बिना गले मिले मैं...

तमिलनाडु के CM थलपति विजय के लिए दिल्ली में बीच सड़क पर लेट गई एक महिला, पुलिस ने उठाया तो बोली- डोंट टच मी..बिना गले मिले मैं...

नईदिल्ली, न्यूज। जंतर-मंतर के पास एक महिला ने दिल्ली पुलिस के लिए बहुत ही अजीब स्थिति पैदा कर दी। वह एक अनुचित डिमांड करते हुए बीच सड़क पर लेट गई। दिक्कत ये थी कि जब महिला पुलिस उसे हटाने की कोशिश करने लगी तो वह कह रही थी कि सड़क पर लेटना उसका अधिकार है।

वह तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय से गले लगे बिना उठने के लिए राजी नहीं थी। इसे वह अपनी अंतिम इच्छा बता रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है।

दिल्ली पुलिस ने पहले समझाया-बुझाया

दिल्ली में जंतर-मंतर के पास बीच सड़क पर अजीब नौटंकी करके आम लोगों की आवाजाही में बाधा डालने वाली इस घटना का वीडियो 29 सितंबर का बताया जा रहा है, जो अब सामने आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली पुलिस की महिला कर्मी उसे किस तरह से समझा-बुझाने कर हठाने की कोशिश कर रही हैं।

तमिलनाडु सीएम से गले मिलने की जिद पर अड़ी

जब वहां पर मौजूद वीडियो बनाने वाले ने उससे सवाल किया कि ऐसा क्यों कर रही हैं, जिससे दूसरे लोगों को भी परेशानी हो रही है तो उसने कहा, 'विजय थलपति को हग करना है...फिर मरना है..। (क्यों) ये मेरी अंतिम इच्छा है।' पहले यह वीडियो कंटेंट क्रियेटर सैयद कमर अली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

'मुझे छुओ मत, यह मेरा अधिकार है'

वीडियो में दिख रहा है कि पहले दो-तीन महिला पुलिसकर्मियों ने उसे मनाने की पूरी कोशिश की लेकिन, लेकिन वह सीधे तरीके से कुछ भी सुनने को तैयार ही नहीं थी। काफी देर तक दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को इस अजीब हरकत करने वाली महिला के साथ संघर्ष करना पड़ा।

दिल्ली पुलिस ने महिला को सड़क से जबरन हटाया

हालांकि, जब वह महिला तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय से गले मिलने की अपनी जिद पर अड़ी रही और सड़क से टस से मस होने के लिए तैयार नहीं हुई तो पुलिसकर्मियों ने अपनी और सहयोगियों को भी बुला लिया और उस महिला को उठाकर वहां से दूर ले गई।