'Evil Dead की मौत', Nana Patekar के मरने पर ये क्या बोल गईं तनुश्री दत्ता? इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई सनसनी...
Nana Patekar: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आज यानी 8 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को गोवा में 75 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सन्नी देओल, बॉबी देओल, सैफ अली खान और रितेश देशमुख और अक्षय कुमार समेत कई कलाकार नाना पाटेकर को याद कर भावुक नजर आए। अनुपम खेर ने भी अभिनेता के जाने पर दुख जाहिर किया है।
नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं सेलेब्स
इसी बीच नाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का रिएक्शन सामने आया है। आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का नाम कई साल पुराने विवाद से जुड़ा रहा है। ऐसे में नाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस की तरफ से दिया गया बयान चर्चा में आ गया है।
नाना पाटेकर की मौत पर क्या बोलीं तनुश्री दत्ता?
* तनुश्री दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के निधन की खबर का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने काम पर है और वो बाद में इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देंगी।
'मैं कल न रहूं', 4 October को ही नाना पाटेकर को हो गया था मौत का आभास? क्या हुआ था उस दिन उनके साथ?
* वीडियो में तनुश्री दत्ता ने कहा है कि उन्हें नाना पाटेकर के निधन की खबर मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि वह उस वक्त लखनऊ में एक जरूरी कार्यक्रम के सिलसिले में मौजूद थीं और उनका पूरा दिन पहले से प्लान है।
* तनुश्री दत्ता ने कहा कि वह इस कार्यक्रम को लेकर लाइव आने और पोस्ट करने की तैयारी कर रही थीं लेकिन नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद उन्हें चिंता है कि शाम तक मीडिया का पूरा फोकस इस घटना पर हो सकता है। एक्ट्रेस ने कहा- मेरा पूरा दिन अपने हिसाब से प्लान है। मैं लाइव, पोस्ट सब करना चाहती थी। अब मुझे चिंता है कि शाम को सारा मीडिया इस 'Evil Dead' में दिलचस्पी लेगा। इसीलिए जब मुझे समझ आएगा तब मैं रिएक्शन दूंगी। परिवार को निश्चित रूप से संवेदनाएं।
नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के बीच क्या था विवाद?
* तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2018 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब देश में मीटू अभियान जोर पकड़ रहा था। इसी दौरान तनुश्री दत्ता ने साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर एक गंभीर आरोप लगाया था।
* तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ गंदी हरकत की थी। एक्ट्रेस के आरोपों के बाद ये मामला काफी चर्चा में रहा था और नाना पाटेकर की मुश्किलें भी बढ़ी थीं। नाना पाटेकर ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया था।
पुलिस जांच में नहीं मिला था सबूत
* इस मामले में नाना पाटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की थी। जून 2019 में मुंबई पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में बी-समरी रिपोर्ट दाखिल की थी। पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया था कि जांच के दौरान नाना पाटेकर के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले।
* इसके बाद मामले को बंद करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। बाद में भी ये विवाद समय-समय पर चर्चा में आता रहा है। साल 2025 में भी नाना पाटेकर के खिलाफ दर्ज शिकायत को खारिज किए जाने की खबर सामने आई थी।
गोवा में हुआ नाना पाटेकर का निधन
* मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाना पाटेकर का निधन गोवा स्थित उनके घर पर हुआ था। रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपने एक दोस्त को सीने में दर्द की शिकायत के बारे में बताया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
* नाना पाटेकर के निधन से उनके परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उनके लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए और अपनी अलग अभिनय शैली से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।
'12 मन लकड़ी से मुझे जलाना', मौत के 3 साल पहले ही Nana Patekar ने कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी, क्या है सच
पुणे में होगा अंतिम संस्कार
* मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
* नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके पुराने इंटरव्यू, फिल्मी किरदार और उनसे जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। वहीं तनुश्री दत्ता की प्रतिक्रिया ने एक बार फिर दोनों से जुड़े पुराने विवाद को सुर्खियों में ला दिया है।