EXPLAINER: फैंस की लगी लॉटरी !! आज पूरे दिन देखने को मिलेगा 5 क्रिकेट मैचों का रोमांच, जानिए कब-किससे भिड़ेगी कौन सी टीम जानें...
EXPLAINER: क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. जी हां, फ्राईडे-सुपरफ्राईडे बनने वाला है। आज एक, दो या तीन नहीं बल्कि 5 बड़े मुकाबले खेले जाने वाले हैं। भारत, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका सहित कई बड़ी टीमें आज आपको एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए एक्शन में नजर आने वाली है।
यानि पूरे दिन क्रिकेट का रोमांच जारी रहने वाला है। इन पांच मैचों में से 2 टेस्ट मैच, 2 टी-20 एक वनडे मैच शामिल है। इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी 5 मैचों के बारे में डीटेल में बताएंगे, साथ ही ये भी बताएंगे कि आप इन मैचों को लाइव कहां-कहां देख सकते हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच
भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच आज टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है। ये मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी होंगी। टीम इंडिया पहला मैच जीत चुकी है अब वह दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी।
कितने बजे शुरू होगा आज का मुकाबला? भारत वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच की शुरुआत भी पहले मैच की ही तरह शाम 7 बजे से होगी. इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे।
कहां देख सकते हैं मैच?
दूसरे टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा। वहीं तमिल तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं।
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप-2 पर काबिज साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका पहला मुकाबला आज खेला शुरू होगा। डरहम में खेला जाने वाला ये मुकाबला WTC में शामिल है, जिसकी वजह से हर किसी की नजरें इसपर टिकी होंगी।
कितने बजे शुरू होगा आज का मुकाबला? साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला डरहम टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 1 बजे शुरू होगा इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 12.30 बजे मैदान पर आएंगे।
कहां देख सकते हैं मैच?
डरहम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच भारत में टीवी पर Eurosport चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए FanCode ऐप या वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल वनडे
भारत की ए टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया ए के साथ अनऑफिशियल वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था अब दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने 125 रनों से जीत लिया था। अब दूसरा मैच पुणुचेरी में खेला जा रहा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।
कहां देख सकते हैं मैच?
भारत ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल वनडे मुकाबला टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा। मगर, आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप वेबसाइट पर देख सकते हैं।
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहला टी-20 मैच
श्रीलंका क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान दौरे पर है। जहां, पाकिस्तान श्रीलंका के बीच दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज के साथ हो रही है। टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि शुक्रवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
लोकल टाइमजोन के अनुसार, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच शाम 6 बजे शुरू होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार, ये मुकाबला शाम 6.30 बजे शुरू होगा टॉस के लिए दोनों कप्तान 6 बजे मैदान पर उतरेंगे।
कहां देख सकते हैं मैच?
भारतीय फैंस इस मुकाबले को डिजिटल प्लेटफॉर्म FanCode ऐप वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा Sony LIV पर भी इसकी डिजिटल कवरेज उपलब्ध है।
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच एक मात्र टेस्ट
अफगानिस्तान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाने वाला है, ये मैच अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें, ये मुकाबला WTC के अंतर्गत नहीं आता है।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
लोकल टाइमजोन के अनुसार, 9.30 बजे शुरू होगा। जबकि भारतीय समयानुसार ये मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 10.30 बजे मैदान पर उतरेंगे।