भारत ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल मुकाबले में 1 विकेट से हराकर जीता अंतिम बॉल पर U-19 एशिया कप...
खेल डेस्क : क्रिकेट के मैदान से भारत के लिए एक बेहद रोमांचक और गौरवशाली खबर सामने आ रही है। ओमान में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से धूल चटाकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 338 रनों का बेहद विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय युवा बल्लेबाजों ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ऐतिहासिक U 19 एशिया कप 2026 की जीत दर्ज की।
फाइनल मैच में 338 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत मजबूत रही, लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच पाकिस्तान के पाले में जा चुका है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी और अंत तक संघर्ष जारी रखा।
आखिरी ओवरों और अंतिम गेंद तक चले इस महामुकाबले में टीम इंडिया ने संयम और कौशल का परिचय देते हुए पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली।इस रोमांचक जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर युवा खिलाड़ियों की इस जांबाज पारी की जमकर तारीफ हो रही है।
U19 भारतीय क्रिकेट टीम का दबाव के क्षणों में इस तरह का शानदार प्रदर्शन यह साबित करता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत हाथों में है। इस खिताबी जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय टीम दबाव की परिस्थितियों में पासा पलटने का हुनर बखूबी जानती है।