Headlines
Loading...
क्राइस्टचर्च टेस्ट: न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई 243 रन की विशाल बढ़त, 7 विकेट अभी भी शेष, कीवी टीम ने मैच पर कसा शिकंजा...

क्राइस्टचर्च टेस्ट: न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई 243 रन की विशाल बढ़त, 7 विकेट अभी भी शेष, कीवी टीम ने मैच पर कसा शिकंजा...

Ind vs NZ 2nd Test, Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड के पास 243 रनों की बढ़त, दूसरे दिन का खेल समाप्त 

क्रांइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने इंडिया पर अपना शिकंजा कस लिया है। तीसरे दिन स्टंप्स घोषित होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 133/3 रन बना लिए थे।भारत अपनी पहली पारी में 246 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड की टीम के पास 243 रनों की बढत है।

खेल के तीसरे दिन रविवार को भारतीय टीम 116/6 से आगे खेलने उतरी। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला और अंत तक लड़ते रहे। उन्होंने 170 गेंदों का सामना करते हुए 88 रन 14 चौकों की मदद से बनाए। उनका साथ आकाश दीप ने 52 गेंदों में 29 रन बनाकर दिया लेकिन अंत में हेलमेट में चोट लगने के कारण पवेलियन लौटे। 

आकाश दीप इस टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं और उनके स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। गुरनूर बराड़ ने 10 रनों का योगदान दिया। भारत ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए। टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 110 रन पीछे रह गई। 

न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, जबकि नॉथन स्मिथ, मैट हेनरी और जैकब डफी को 2-2 विकेट मिले।

कॉनवे ने ठोकी फिफ्टी, रचिन रवींद्र और डैरिल मिचेल नाबाद

दूसरी पारी में 110 रनों की बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 23 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। दूसरा विकेट 63 और तीसरा 93 के स्कोर पर गिरा। डेवेन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी की और 97 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र 84 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं और डैरिल मिचेल उनका साथ देने के लिए आए हैं। 

पिछली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले टॉम लैथन ने 8 और हेनरी निकोल्स ने 22 रन बनाए। भारत की ओर से आज के दिन जसप्रीत बुमराह ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए।

सिर्फ एक बैटर जड़ सका फिफ्टी, आकाश दीप का पंजा

शुक्रवार 27 नवंबर से शुरू हुए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रनों का स्कोर पहली पारी में खड़ा कर दिया। इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 246 रन बना सकी और 110 रनों से पिछड़ गई। 

भारत की ओर से पहली पारी में आकाश दीप ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला, जबकि अंशुल कंबोज और डेब्यू कर रहे गुरनूर बराड़ ने दो- दो विकेट हासिल किए। एक विकेट वाशिंगटन सुंदर को मिला। जसप्रीत बुमराह पहली पारी में विकेटलेस रहे थे। 

पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। ध्रुल जुरैल के रूप में सिर्फ एक बल्लेबाज 50 का आंकड़ा पार कर सका। यशस्वी जायसवाल 0, केएल राहुल 25, देवदत्त पडिक्कल 21, कप्तान शुभमन गिल 17, मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 23, वाशिंगटन सुंदर 10, अंशुल कंबोज 0 और जसप्रीत बुमराह चार रन बना सके। आकाश दीप ने 29 और गुरनूर बराड़ ने 10 रनों का योगदान दिया।