Headlines
Loading...
वाराणसी बड़ी खबर :: दशाश्‍वमेध क्षेत्र में दुकान की पहली मंज‍िल पर लगी आग, दमकल कर्म‍ियों ने पाया थोड़ी देर पहले आग पर काबू ...

वाराणसी बड़ी खबर :: दशाश्‍वमेध क्षेत्र में दुकान की पहली मंज‍िल पर लगी आग, दमकल कर्म‍ियों ने पाया थोड़ी देर पहले आग पर काबू ...

वाराणसी, न्यूज। दशाश्‍वमेध क्षेत्र स्‍थ‍ित एक दुकान की पहली मंजिल में बुधवार की दोपहर संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ि‍यों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर एसीपी दशाश्वमेध विवेक कुमार तिवारी के साथ चौक थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

दोपहर दो बजे के पहले ही आग पर काबू पा ल‍िया गया, पुल‍िस के अनुसार हादसे की बाबत जांच की जा रही है। वहीं दुकान माल‍िक के अनुसार नुकसान की प्रारंभ‍िक जानकारी सामने नहीं आ सकी है, नुकसान का आकलन क‍िया जा रहा है।

थाना चौक अंतर्गत शाहपुरी मॉल के बगल में स्थित जलान शोरूम के किचन में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां लगाई गईं। वहीं, बिजली विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मौके पर एसीपी विवेक कुमार तिवारी, चौक थाना प्रभारी बीके शुक्ला और दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया कि दीपावली पर्व के चलते जालान शोरूम पिछले तीन दिनों से बंद था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।