'साहब, मेरी भैंस को इंसाफ दिलाइए!' घायल भैंस को लेकर सीधे थाने पहुंच गया बुजुर्ग, पुलिसवालों ने भी पकड़ लिया माथा...
बिहार के मोतिहारी से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर पुलिस भी कुछ देर के लिए हैरान रह गई। एक बुजुर्ग अपनी घायल भैंस को लेकर सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस से उसकी शिकायत करने लगा। बुजुर्ग का कहना था कि उसकी भैंस के साथ मारपीट की गई है और उसे चोट लगी है। अपने मवेशी की हालत देखकर वह इतना परेशान हुआ कि उसने फैसला किया कि अब सीधे पुलिस के पास जाकर ही न्याय की गुहार लगाएगा।
थाने में जब बुजुर्ग घायल भैंस को लेकर पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आमतौर पर थाने में लोग अपनी शिकायत लेकर आते हैं, लेकिन यहां फरियादी के साथ घायल भैंस भी खुद मौजूद थी!पुलिस ने पूरे मामले को समझने की कोशिश की और बुजुर्ग से घटना की जानकारी ली। भैंस को लगी चोट और उसके साथ कथित तौर पर हुई घटना को लेकर भी पड़ताल शुरू की गई।
यह अनोखी घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई। लोगों को भी यह देखकर हैरानी हुई कि बुजुर्ग अपने मवेशी के लिए इंसाफ मांगने का ऐसा तरीका अपनाकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया। अब सवाल ये है कि घायल भैंस को आखिर चोट पहुंची कैसे और उसके साथ ऐसा किसने किया? लेकिन एक बात तय है-मोतिहारी थाने में उस दिन ऐसा 'फरियादी' पहुंचा, जिसे देखकर पुलिसवालों को भी शायद पहली बार अपना सिर पकड़ना पड़ा!