Headlines
Loading...
दीवाली पर घर जाने के लिए शुक्रवार को बनारस कैंट, वाराणसी सिटी व काशी स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़, ट्रेन में सवार होने में करनी पड़ी खासी मशक्कत...

दीवाली पर घर जाने के लिए शुक्रवार को बनारस कैंट, वाराणसी सिटी व काशी स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़, ट्रेन में सवार होने में करनी पड़ी खासी मशक्कत...

वाराणसी, न्यूज। दीवाली पर घर जाने के लिए शुक्रवार को कैंट, बनारस, वाराणसी सिटी और काशी स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ रही। मुंबई, नई दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, सूरत आदि शहरों से बिहार की ओर जाने वाली गाड़ियां पूरी तरह से 'पैक्ड' रहीं। इससे स्थानीय यात्रियों को कोचों में सवार होने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

महानगरी, एलटीटी-बनारस, शिवगंगा, पवन, कामायनी, एलटीटी-गोरखपुर, सारनाथ, सद्भावना, फरक्का, लिच्छवी, स्वतंत्रता सेनानी, ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के स्लीपर और जनरल कोचों में तिल रखने की जगह नहीं बची। 

उधर, यात्रियों की सुविधा के लिए कैंट स्टेशन पर अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। भीड़ अधिक होने पर यात्री इसमें ठहर सकेंगे।