UP NEWS
सीएम योगी को मातृशोक: अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, आज शाम पीएम मोदी के साथ अहम बैठक
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन से पूरे प्रदेश और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। आज सुबह 11:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अपनी माताजी के अंतिम संस्कार की विधियां संपन्न करने पहुंचे हैं, जिसके पश्चात वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
इस अत्यंत पीड़ादायक और व्यक्तिगत शोक की घड़ी में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने राजकीय दायित्वों के प्रति समर्पित नजर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम संस्कार के बाद वे लखनऊ पहुंचेंगे और आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इस दुःखद समाचार के बाद देश और प्रदेश के तमाम नेताओं, गणमान्य नागरिकों तथा आमजन की ओर से शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 'केसरी न्यूज 24' मीडिया नेटवर्क टीम द्वारा भी दुःख की इस घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।
नेटवर्क की संपूर्ण टीम ने सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!