Headlines
Loading...
IND vs PAK: छोले-कुलचे बेचने वाले के लाडले ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका शतक, जानिए कौन हैं अर्जुन राजपूत?...

IND vs PAK: छोले-कुलचे बेचने वाले के लाडले ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका शतक, जानिए कौन हैं अर्जुन राजपूत?...

जिस पिच पर वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के बेटे बुरी तरह फेल हो गए, उसी 22 गज की पट्टी पर छोले-कुलचे बेचने वाले एक पिता के लाडले ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल कर दिखाया। बात हो रही है अर्जुन राजपूत की, जिन्होंने महज 80 गेंदों में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमा दिया। अर्जुन राजपूत का ये शतक इसलिए खास है क्योंकि जब वो क्रीज पर आए थे तो इंडिया की अंडर 19 टीम मुसीबत में थी, उसने 42 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन अर्जुन ने आते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों को करारा  जवाब दिया।

अर्जुन राजपूत का कमाल शतक

अर्जुन राजपूतने 12वें ओवर में क्रीज पर कदम रखा, उस वक्त टीम का रन रेट 3 रन प्रति ओवर चल रहा था लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी चौथी गेंद पर ही चौका लगाकर इरादे साफ कर दिए। रिजवनानुल्लाह और निकाब शफीक के खिलाफ उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सेंचुरी लगाई। अली रजा, जिन्होंने तूफानी गेंदबाजी से भारतीय टॉप ऑर्डर को हिला कर रख दिया, उन्हें भी अर्जुन ने बैकफुट पर खड़ा कर दिया। उनके ओवर में अर्जुन ने एक करार छक्का और एक चौका लगाया। इस खिलाड़ी ने 4 छक्के और 11 चौकों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की।

कौन हैं अर्जुन राजपूत

अर्जुन राजपूत जालंधर के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम होती राम है जिनके पिता पहले छोले कुलचे की रेहड़ी चलाते थे। उन्होंने गरीबी के बावजूद अपने बेटे अर्जुन को क्रिकेटर बनाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हरभजन सिंह एकेडमी से ट्रेनिंग ली। अपने टैलेंट के दम पर वो पंजाब अंडर 16 टीम के कप्तान बने। वीनू मांग ट्रॉफी और कूच बेहार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर वो अंडर 19 टीम में आए। बता दें ये खिलाड़ी बेहतरीन ऑफ स्पिनर भी है। पिछले मैच में इस खिलाड़ी ने सिर्फ 8 रन देकर 3 विकेट झटके थे।