Headlines
Loading...
Ind A vs Pak A: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, वैभव-अभिषेक पर होंगी निगाहें; जानिए कब और कैसे देखें मैच लाइव...

Ind A vs Pak A: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, वैभव-अभिषेक पर होंगी निगाहें; जानिए कब और कैसे देखें मैच लाइव...

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से मात दी थी। वहीं पाकिस्तान ने यूएई को हराकर शानदार शुरूआत की थी।

भारत-पाकिस्तान दोनों की ही नजर जीत के लय को बरकरार रखने पर होगी। नेपाल के खिलाफ कप्तान तिलक वर्मा और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने शानदार शतक लगाया था। इसके बाद प्रिंस यादव ने पांच और हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर नेपाल को सिर्फ 26 रन पर समेट दिया था।

वैभव-अभिषेक से उम्मीदें

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन नेपाल के खिलाफ निराशाजनक रहा था। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ दोनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वैभव-अभिषेक के हाथों में टीम को शानदार शुरूआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। अगर इन दोनों खिलाड़ियों का बल्ला चलता है तो पाकिस्तान के लिए मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार, 22 नवंबर 2026 को होगा।

कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कतर के दोहा में वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच?भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 3 बजे होगा।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत-पाकिस्तान मैच को अगर आप मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर की जाएगी।

"केसरी न्यूज 24" पर देखें लाइव अपडेट्स

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से जुड़े हर अपडेट्स को आप "केसरी न्यूज 24" के एप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।