Headlines
Loading...
U19 भारतीय टीम के नए सितारे मोहित उल्वा को मिला इनाम, पाकिस्तान को अकेले दम पर चटाई धूल; अब इस टीम में हुआ चयन, जानें...

U19 भारतीय टीम के नए सितारे मोहित उल्वा को मिला इनाम, पाकिस्तान को अकेले दम पर चटाई धूल; अब इस टीम में हुआ चयन, जानें...

केसरी न्यूज 24 की खेल रिपोर्ट :: पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की जीत की हीरो मोहित उल्वा रहे। इस युवा बल्लेबाज ने नंबर-10 पर आकर 49 रनों की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मोहित मैदान पर उस समय उरतरे थे जब भारत जीत की उम्मीद लगभग छोड़ चुका था। 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने अपना 8वां विकेट 252 के स्कोर पर ही खो दिया था। 

किसी को उम्मीद नहीं थी कि टीम इंडिया यहां से मैच निकाल सकती है। मगर वो कहते हैं ना क्रिकेट अनिश्चितत्ताओं का खेल हैं, यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। मोहित ने अपनी 49 रनों की पारी के दौरान 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। फाइनल में विनिंग चौका भी उनके बल्ले से निकला। अब उनकी किस्मत पर चारचांद लग गए हैं क्योंकि उनका चयन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हो गया है।

मोहित उल्वा का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चयन

भारत की अंडर-19 एशिया कप जीत में अहम पारी खेलने के कुछ ही घंटों बाद, मोहित उल्वा को सौराष्ट्र की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है। 18 साल के इस खिलाड़ी को इंदौर में टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है। 

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) ने उल्वा को चल रहे घरेलू T20 टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है, और शनिवार को ओमान में हुए फाइनल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें इनाम दिया है। SCA प्रेसिडेंट जयदेव शाह ने इस फैसले की पुष्टि की और हाई-प्रेशर सिचुएशन में हिम्मत और धैर्य दिखाने के लिए इस युवा खिलाड़ी की तारीफ की।

मोहित के लिए 10 है लकी नंबर

पाकिस्तान के खिलाफ 338 रनों का पीछा करते हुए मोहित ने पहले मनाल के साथ 57 रनों की साझेदारी कर टीम को टारगेट के नजदीक पहुंचाया। मनाल के 47 के निजी स्कोर पर आउट होने के बावजूद मोहित ने हार नहीं मानी। उन्होंने सी वेंकट के साथ आखिरी विकेट के लिए 30 रन और जोड़े और भारत को जीत दिलाई।

मोहित ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, "मुझे आखिरी ओवर में भगवान पर भरोसा था। मैं खुद को एक ऑल-राउंडर मानता हूं। यह टूर्नामेंट मेरे लिए अच्छा नहीं गया था, लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं आज अच्छा कर पाऊंगा। मुझे पता था कि यह मेरा दिन है और मैं अपनी टीम को जीत दिलाऊंगा। नंबर 10 मेरे लिए बहुत लकी नंबर रहा है क्योंकि मेरे सारे रन यहीं से आए हैं।"