Video: चलती बाइक पर दोनों हाथ छोड़कर खड़ा हुआ युवक, पीछे आ रहा था ट्रक, जानलेवा स्टंट वायरल, कारवाई की उठ रही माँग...
Viral Video : बिहार राज्य में एक युवक का खतरनाक बाइक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सड़क पर तेज रफ्तार से चलती बाइक की सीट पर सीधे खड़ा नजर आ रहा है। उसने बाइक का हैंडल भी छोड़ रखा है और अलग-अलग पोज देता दिख रहा है। इस दौरान पीछे से एक ट्रक भी लगातार आ रहा होता है। युवक की इस लापरवाही ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
जरा सी चूक होती तो हो सकता था बड़ा हादसा
वीडियो में बाइक और ट्रक के बीच ज्यादा दूरी नजर नहीं आती है। ऐसे में युवक का थोड़ा भी संतुलन बिगड़ता या बाइक की रफ्तार अचानक बदलती तो गंभीर हादसा हो सकता था. पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचल सकता था. इस स्टंट से सिर्फ युवक ही नहीं, सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
सोशल मीडिया पर उठे कार्रवाई के सवाल
यह वीडियो कई सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इसके साथ सवाल उठाया गया कि रील वायरल होने के बाद क्या युवक पर कार्रवाई होगी? वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के स्टंट करने की आलोचना की है। लोगों ने ट्रक चालक और दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
क्या युवक पर होगी कार्रवाई?
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि, अब तक युवक की पहचान या उसके खिलाफ किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है. सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से दूसरे लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।
हालांकि, यह वीडियो बिहार के किस जिले की है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा वीडियो के बिहार से होने का दावा "केसरी न्यूज 24" नहीं करता है।