Headlines
Loading...
पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं-बच्चों के लिए तोहफा, लगाए जाएंगे 75 हजार हेल्थ कैंप..

पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं-बच्चों के लिए तोहफा, लगाए जाएंगे 75 हजार हेल्थ कैंप..

ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं और बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। 17 सितंबर प्रधानमंत्री मोदी 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान को लांच करेंगे।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में 75 हजार हेल्थ कैंप लगाएगा। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने निजी क्षेत्र के अस्पतालों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पूरे अभियान की रूपरेखा तैयार ली गई है। ये हेल्थ कैंप मुख्यतौर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए जाएंगे। अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों का चेकअप के साथ-साथ जरूरी इलाज भी उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए कुछ नई घोषणा भी हो सकती है। इसे बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

इसके साथ ही 17 सितंबर से देश के सभी आंगनबाड़ी में पोषण माह शुरू किया जाएगा। इनमें महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक खानपान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। जेपी नड्डा ने कहा कि इसका उद्देश्य परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को स्वस्थ व सशक्त बनाना है।

सरकार इस अभियान को जनभागीदारी के साथ सभी महिलाओं और बच्चों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। यही कारण है कि जेपी नड्डा ने सभी निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थाओं से भी आगे बढ़कर इसमें हिस्सा लेने की अपील की।