योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड, बने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री, केसरी न्यूज 24 ने दिया बधाई...
लखनऊ, ब्यूरो। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर कार्य करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक इतिहास रच दिया है। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च, 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से लगातार इस पद पर काबिज हैं। गोविंद बल्लभ पंत का कुल कार्यकाल (स्वतंत्रता से पूर्व सहित) आठ वर्ष और 127 दिन का रहा था।
उत्तर प्रदेश राज्य को देश की तमाम बड़ी योजनाओं में शीर्ष पर ला रहे योगी आदित्यनाथ ने लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर कार्य करने का 72 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है।
योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और एनडी तिवारी के साथ ही मायावती और अखिलेश यादव जैसे नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी का 37 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार विधान भवन की प्राचीर पर आठवीं बार ध्वजारोहण किया है, जो एक नया रिकॉर्ड है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिली है।
उत्तर प्रदेश में कभी अस्थिरता और अव्यवस्था छाई रहती थी, लेकिन आज निवेश, बुनियादी ढांचे और कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश नए कीर्तिमान रच रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक ऐसा शासन मॉडल विकसित हुआ है जिसमें जनभागीदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। नया उत्तर प्रदेश" अब सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जमीनी सच्चाई बन चुका है। एक ऐसा प्रदेश बन गया है, जो राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उनका यह ऐतिहासिक कार्यकाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता, प्रशासनिक क्षमता और जनता से मिले अपार विश्वास की मिसाल है।
मुख्यमंत्री के रूप में आठ वर्ष 132 दिनों का कार्यकाल पूरा
अब वह यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में आठ वर्ष 132 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया है। अब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाले पहले नेता बन गए हैं। इससे पहले गोविंद बल्लभ पंत के पास सबसे अधिक वक्त तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है।
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा लगातार पद संभाला है। वह 2022 में वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान वे बीजेपी के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली चेहरों में शामिल रहे। इसी चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला और 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
देश के सबसे युवा सांसदों में से थे एक
योगी आदित्यनाथ ने 1998 में 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था और देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल थे। वह गोरखपुर से लगातार पांच बार लोकसभा पहुंचे।
2014 में बने थे गोरखनाथ मठ के महंत
योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ की गोरक्षनाथ पीठ के मठ के महंत भी हैं। गोरखनाथ मठ के महंत यानी मुख्य पुजारी योगी आदित्यनाथ ने अपने आध्यात्मिक गुरु महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद से उन्होंने महंत का पदभार संभाला था। 2014 से गोरखनाथ मठ के महंत के रूप में कार्य कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी चार दिन पहले तोड़ा था रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी चार दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के कार्यकाल का रिकॉर्ड को तोड़ा था।
प्रधानमंत्री मोदी ने 25 जुलाई 2025 को लगातार प्रधानमंत्री के रूप में 4,078 दिन का कार्यकाल पूरा किया और पूरा करते हुए इंदिरा गांधी के 4,077 दिन के लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।