Headlines
Loading...
13 साल की सजा, वर्ल्ड चैंपियन बनते ही माफ... क्रांति गौड़ की जीत पर सस्पेंड पुलिसवाले पिता को मिला इंसाफ, मप्र सीएम ने किया सम्मानित...

13 साल की सजा, वर्ल्ड चैंपियन बनते ही माफ... क्रांति गौड़ की जीत पर सस्पेंड पुलिसवाले पिता को मिला इंसाफ, मप्र सीएम ने किया सम्मानित...

मप्र राज्य ब्यूरो। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने में 22 साल की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने भी अहम भूमिका निभाई। विश्व चैंपियन बनने के बाद क्रांति जब अपने घर मध्यप्रदेश के छिंदवारा पहुंचीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया।

इसके साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी विश्व चैंपियन बेटी को सम्मानित किया। सम्मानित करने के साथ-साथ सीएम ने क्रांति को एक आश्वसन दिया जिसके बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई। दरअसल सीएम मोहन यादव ने 13 साल से सस्पेंड क्रांति के पिता मुन्ना लाल गौड़ को फिर से नौकरी पर बहाल करने का वाद किया है।

पुलिस विभाग में कॉन्सटेबल थे क्रांति के पिता

क्रांति के पिता मुन्ना लाल को साल 2012 में सस्पेंड कर दिया गया था। वह मध्यप्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर तैनात थे। साल 2012 में मुन्ना लाल गौड़ को चुनावी ड्यूटी के दौरान किसी में मामले में निलंबित किया गया था। इस घटना के बाद क्रांति गौड़ के परिवार को पूरे समाज में अपमान सहना पड़ा। पिता की नौकरी जाने के बाद क्रांति के भाई ने घर को संभाला. क्रांति कुल 8 भाई-बहन हैं। उनके बड़े भाई ने बस कंडक्टर की नौकरी कर किसी तरह से परिवार का पालन-पोषण किया।

लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं क्रांति

पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य क्रांति गौड़ की उपलब्धि से उनकी फैमिली बहुत खुश है। हालांकि, क्रांति के लिए इस मुकाम को हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। पिता के पास नौकरी नहीं होने और 8 लोगों का बड़ा परिवार होने से क्रांति को क्रिकेट में करियर बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बता दें कि क्रांति शुरुआत में जब लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं तो उनका लोग मजाक भी उड़ाते थे, लेकिन क्रांति ने उन चीजों पर ध्यान नहीं दिया अपना पूरा ध्यान खेल पर लगाया। यही कारण है कि उन्होंने अब इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

महिला विश्व कप में क्रांति का प्रदर्शन

महिला वनडे विश्व कप में क्रांति गौड़ के प्रदर्शन की बात करें तो वह शानदार रहा। क्रांति ने टीम इंडिया के लिए कुल 8 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।