Headlines
Loading...
15 छक्के, 11 चौके और 144 रन... 32 गेंद में शतक, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया छक्कों का बवंडर गेंदबाजों की निकाल दी हवा...

15 छक्के, 11 चौके और 144 रन... 32 गेंद में शतक, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया छक्कों का बवंडर गेंदबाजों की निकाल दी हवा...


IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी ने 144 रन की पारी से तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर-तिलक वर्मा की लिस्ट का बने हिस्सा

इंडिया ए और यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के दूसरे मुकाबले में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तूफान मचा दिया। उन्होंने इंडिया ए के लिए अपने पहले मैच में ही 42 गेंद पर 144 रनों की धुआंधार पारी खेली और 32 गेंद पर ही शतक ठोक दिया।इस पारी में वैभव ने 11 चौके और 15 छक्के लगाए। उन्होंने इसी के साथ टी20 क्रिकेट में बतौर भारतीय बल्लेबाज एक कमाल कर दिया।

अगर टी20 क्रिकेट में किसी भी भारत में जन्मे और भारत के लिए खेलने वाले बल्लेबाज की बात करें तो यह चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वैभव अब टी20 क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा एक पारी में रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है। वहीं तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर की खास लिस्ट में वह शामिल हुई।

भारत के लिए टी20 की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

तिलक वर्मा- 151 (51), हैदराबाद बनाम मेघालय, सैय्यद मुश्ताक अली 2024
श्रेयस अय्यर- 147 (55), मुंबई बनाम सिक्किम, सैय्यद मुश्ताक अली 2019
पुनीत बिष्ट- 146 (51), मेघालय बनाम मिजोरम, सैय्यद मुश्ताक अली 2021
वैभव सूर्यवंशी- 144 (42), इंडिया ए बनाम यूएई, एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025
अभिषेक शर्मा- 141 (55), सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, आईपीएल 2025 ।।

टी20 में चौथा सबसे तेज शतक

यह वैभव का भी टी20 करियर में सबसे तेज शतक है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 गेंदों पर शतक जड़ा था। वहीं वैभव ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक लगाया। ऋषभ पंत की उन्होंने बराबरी की। पंत ने भी 32 गेंद पर 2018 सैय्यद मुश्ताल अली में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शतक लगाया था।

गेंद    खिलाड़ी    टीम    प्रतिद्वंद्वी    वर्ष
27 साहिल चौहान एस्तोनिया साइप्रस 2024
28 उर्विल पटेल गुजरात त्रिपुरा 2024
28 अभिषेक शर्मा पंजाब मेघालय 2024
30 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्सबेंगलुरु पुणे वारियर्स 2013
32 वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए यूएई 2025
32 ऋषभ पंत दिल्ली हिमाचल प्रदेश 2018
33 सिकंदर रजा जिम्बाब्वे गाम्बिया 2024
33 निकोल लोफ्टी-ईटन नामिबिया नेपाल 2024
33 विहान लुब्बे नॉर्थ वेस्ट लिम्पोपो 2018
34 कुशल मल्ला नेपाल मंगोलिया 2023
34 एंड्रयू साइमंड्स केंट मिडलसेक्स 2004
34 सीन एबॉट सरे केंट 2023
34 फिन एलन सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स वाशिंगटन फ्रीडम 2025
35 डेविड मिलर साउथ अफ्रीका बांग्लादेश 2017
35 रोहित शर्मा भारत श्रीलंका 2017
35 लुई वैन डेर वेस्टहुइज़न नामिबिया केन्या 2011
35 सुदेश विक्रमशेखर चेकिया टर्की 2019
35 मार्टिन गुप्टिल वॉरसेस्टिशायर नॉर्थहैम्पटनशायर 2018
35 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटंस 2025 ।।