Headlines
Loading...
हिमाचल प्रदेश डिप्टी CM की बेटी डॉ. आस्था की शादी, दिल्ली से ऊना पहुंचा IAS सचिन का परिवार, 3 KM दूर से आएगी बरात...

हिमाचल प्रदेश डिप्टी CM की बेटी डॉ. आस्था की शादी, दिल्ली से ऊना पहुंचा IAS सचिन का परिवार, 3 KM दूर से आएगी बरात...


ऊना। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था की शादी आज धूमधाम से होगी। जिला ऊना में धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बहडाला स्थित गुलमोहर ग्रैंड होटल में शादी समारोह होगा। डॉ. आस्था आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। 

बीते कल मायके पर भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंजाबी गायिका मन्नत नूर ने समारोह में चार चांद लगा दिए। सचिन शर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। दूल्हा व दुल्हन ने भी जमकर डांस किया।
 

आरआर रेजीडेंसी से आएगी बरात

दूल्हे सचिन शर्मा व उनका परिवार दिल्ली से ऊना पहुंच चुका है। वह ऊना के आरआर रेजीडेंसी होटल से बरात लेकर आएंगे। गुलमोहर होटल यहां से तीन किलोमीटर की दूरी पर है। बरात का स्वागत गुलमोहर होटल में होगा। शादी समारोह में देश व प्रदेश की नामी हस्तियों के अलावा राजनीतिक, धार्मिक, उद्योगपति व समाजसेवी भाग लेंगे।

शादी समारोह में खास मेहमान ही भाग लेंगे

गुलमोहर ग्रैंड होटल में शादी समारोह में चुनिंदा व खास मेहमान ही शामिल होंगे। होटल में एक हजार लोगों के लिए तैयारी की गई है, जबकि आयोजकों की तरफ से 500 लोगों के आने का अनुमान है।

घर से होगी आस्था की विदाई

होटल में शादी समारोह की रस्में निभाई जाएंगी। डिप्टी सीएम गोंदपुर जयचंद स्थित अपने आवास से ही बेटी की डोली विदा करेंगे।

ये अतिथि पहुंच सकते हैं समारोह में

विवाह समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व सीएम शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री, विधायकों समेत भाजपा के कई विधायक व आला नेता भी पहुंचेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने सोनिया व राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को भी न्योता दिया है।