रोहित, पृथ्वी से सचिन, समर्थ तक: ये हैं लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय...
लीस्ट ए (50 ओवर) क्रिकेट में दोहरा शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के करियर की बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। लिस्ट A इतिहास में दोहरा शतक लगाना बेहद दुर्लभ उपलब्धि रही है। साल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने जब पहली बार यह कारनामा किया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि आगे चलकर भारतीय बल्लेबिज इस रिकॉर्ड की बार-बार बराबरी करेंगे। इस लिस्ट में ताजा नाम स्वास्तिक समल का जुड़ा। स्वास्तिक समल ने 24 दिसंबर 2025 को सौराष्ट्र के खिलाफ बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में 212 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी 169 रन की पारी के दौरान 21 चौके और आठ छक्के लगाए।
लिस्ट ए क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड नारायण जगदीशन के नाम है। नारायण जगदीशन ने 21 नवंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रन बनाकर लिस्ट A क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 196.45 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी के दौरान 25 चौके और 15 छक्के लगाए।
लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च निजी स्कोर के मामले में रोहित शर्मा दूसरे भारतीय हैं। रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंद में 264 रन बनाए थे। रोहित शर्मा अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम तीन लिस्ट A दोहरे शतक हैं। घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल जैसे सितारे भी यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी रन गेंदें खेलीं टीम किसके खिलाफ 4s 6s SR मैदान मैच तिथि
* नारायण जगदीशन 277 141 तमिलनाडु अरुणाचल प्रदेश 25 15 196.45 बेंगलुरु 21 नवंबर 2022
* रोहित शर्मा 264 173 भारत श्रीलंका 33 9 152.6 ईडन गार्डन 13 नवंबर 2014
* शिखर धवन 248 150 इंडिया ए साउथ अफ्रीका ए 30 7 165.33 प्रिटोरिया 12 अगस्त 2013
* पृथ्वी शॉ 244 153 नॉर्थेंट्स समरसेट 28 11 159.47 नॉर्थम्प्टन 09 अगस्त 2023
* पृथ्वी शॉ 227* 152 मुंबई पुडुचेरी 31 5 149.34 जयपुर 25 फरवरी 2021
* ऋतुराज गायकवाड़ 220* 159 महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश 10 16 138.36 अहमदाबाद 28 नवंबर 2022
* वीरेंद्र सहवाग 219 149 भारत वेस्टइंडीज 25 7 146.97 इंदौर 08 दिसंबर 2011
* संजू सैमसन 212* 129 केरल गोवा 21 10 164.34 अलुर (2) 12 अक्टूबर 2019
* स्वास्तिक समल 212 169 ओडिशा सौराष्ट्र 21 8 125.44 अलूर 24 दिसंबर 2025
* इशान किशन 210 131 भारत बांग्लादेश 24 10 160.3 चटगांव 10 दिसंबर 2022
* रोहित शर्मा 209 158 भारत ऑस्ट्रेलिया 12 16 132.27 बेंगलुरु 02 नवंबर 2013
* रोहित शर्मा 208* 153 भारत श्रीलंका 13 12 135.94 मोहाली 13 दिसंबर 2017
* शुभमन गिल 208 149 भारत न्यूजीलैंड 19 9 139.59 हैदराबाद 18 जनवरी 2023
* यशस्वी जायसवाल 203 154 मुंबई झारखंड 17 12 131.81 अलुर (2) 16 अक्टूबर 2019
* कर्ण वीर कौशल 202 135 उत्तराखंड सिक्किम 18 9 149.62 नाडियाड 06 अक्टूबर 2018
* सचिन तेंदुलकर 200* 147 भारत दक्षिण अफ्रीका 25 3 136.05 ग्वालियर 24 फरवरी 2010
* समर्थ व्यास 200 131 सौराष्ट्र मणिपुर 20 9 152.67 दिल्ली 13 नवंबर 2022
क्या होता है लिस्ट ए क्रिकेट
लिस्ट ए क्रिकेट के खेल तीन प्रमुख फॉर्मेट्स में से एक है, जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) मान्यता देती है। लिस्ट ए क्रिकेट सीमित ओवर फॉर्मेट का खेल है। इसमें एकदिवसीय मुकाबले होते हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में वनडे इंटरनेशनल (ODI) मैच और घरेलू एकदिवसीय प्रतियोगिताएं शामिल होती हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर लिस्ट ए मैच वनडे इंटरनेशनल हो।