आज की ताजा खबर LIVE: हैदराबाद से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 18 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, आज शाम रूस के राष्ट्रपति पुतिन आ रहे दिल्ली..
बड़ी खबर :: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज यानी गुरुवार को भारत आएंगे। वह शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे।
पुतिन सात मंत्रियों के साथ भारत आ रहे हैं। पुतिन की यात्रा के दौरान 15 व्यवसायिक समेत 25 समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। 5 दिसंबर को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत होगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री आंद्रे बेलूसोव मीटिंग करेंगे। इसमें कई अहम रक्षा सौदों पर चर्चा होगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के बाड़े से तीन चीतों को खुले जंगल में छोड़ेंगे।
नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार पर आरोप तय करने के संबंध में आज फैसला आ सकता है। देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…